मुश्किल हालात में इंग्लैंड से अकेले भिड़े केन विलियमसन, जुझारू शतक से तोड़ डाला सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Updated on 27-02-2023 07:02 PM
वेलिंगटन: इंग्लैंड के भारी भरकम स्कोर के बाद गजब की बॉलिंग के आगे पहली पारी में घुटने टेकने वाली न्यूजीलैंड टीम ने पलटवार किया है। फॉलोऑन खेल रही न्यूजीलैंड के लिए पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने धमाकेदार शतक जड़ते हुए रोस टेलर के सबसे बड़े रिकॉर्ड को तोड़ डाला। वह अब न्यूजीलैंड के लिए सबसे अधिक शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वह इस पारी में 282 गेंदों में 12 चौके की मदद से 182 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट हैरी ब्रूक के नाम रहा, जिनकी गेंद पर फोक्स ने कैच किया।
विलियमसन ने वेलिंगटन में इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड के चल रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन की शुरुआत में ट्रेडमार्क शैली में टेलर के 7683 टेस्ट रनों को पीछे छोड़ दिया। न्यूजीलैंड को अपनी पहली पारी में सिर्फ 209 रन पर आउट होने के बाद फॉलोऑन के लिए मजबूर होना पड़ा था। जब केन ने रिकॉर्ड तोड़ा तो टेलर ने ट्वीट करते हुए अपने साथ को बधाई दी।

    उन्होंने लिखा- न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक टेस्ट रन-स्कोरर बनने के लिए बधाई केन। यह उपलब्धि टेस्ट क्रिकेट के प्रति आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है, जिसके बारे में मैं कई वर्षों से जानता था। यहां और भी बहुत कुछ है आपके लिए...। बता दें कि रोस टेलर ने 2022 में अपना आखिरी टेस्ट मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।

    विलियमसन के नाम अब 26 टेस्ट शतक हैं। यह किसी भी न्यूजीलैंड के बल्लेबाज से अधिक है। यही नहीं, मौजूदा फैब फोर की बात करें तो पूर्व कीवी कप्तान विराट कोहली के 27 शतकों से सिर्फ एक कदम पीछे हैं, जबकि जो रूट के नाम 29 शतक हैं। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के नाम 30 शतक दर्ज हैं। इस तरह से फैब फोर में टॉप पर रहने की जंग और भी रोचक हो गई है।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.