कमल नाथ, कांतिलाल भूरिया और दिग्विजय सिंह की चुनावी राजनीति पर लगा विराम, भाजपा नेताओं की तरक्की के खुलेंगे दरवाजे

Updated on 05-06-2024 12:49 PM
भोपाल। लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश से कांग्रेस के सफाए के बाद पार्टी के दिग्गज नेताओं के राजनीतिक भविष्य पर भी संकट आ गया है। प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में कांग्रेस का बड़ा चेहरा रहे कमल नाथ के लिए भी सक्रिय राजनीति का यह आखिरी चुनाव था। यही स्थिति पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया की है। ये दोनों नेता प्रचार के दौरान आखिरी चुनाव होने की बात कह भी चुके हैं। कमल नाथ छिंदवाड़ा से नौ बार लोकसभा सदस्य चुने गए। एक बार उनकी पत्नी अलका नाथ और वर्ष 2019 में उनके पुत्र नकुल नाथ यहां से जीते।

नकुल नाथ चुनाव हारें

इस बार भी नकुल नाथ उम्मीदवार थे, पर यह चुनाव कमल नाथ का ही माना जा रहा था। हार को स्वीकार भी कमल नाथ ने ही किया। इसमें हार के बाद 77 वर्षीय कमल नाथ के लिए यह सक्रिय राजनीति का आखिरी पड़ाव हो सकता है। इसी तरह 77 वर्ष के हो चुके पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का भी यह आखिरी चुनाव माना जा रहा है। दिग्विजय सिंह ने हार स्वीकार करते हुए यह दोहरा भी दिया कि वे कई कह चुके हैं और इस पर कायम रहते हुए अब कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि, अभी वह राज्यसभा सदस्य हैं। उनका कार्यकाल नौ अप्रैल, 2026 तक है।

कांतिलाल भूरिया के लिए आखिरी चुनाव हो सकता है

पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के लिए भी यह आखिरी चुनाव हो सकता है। 75 वर्ष के भूरिया को पार्टी ने रतलाम सीट से लड़ाया था। सामान्य स्थितियों में प्रदेश में अब वर्ष 2028 में विधानसभा और वर्ष 2029 में लोकसभा चुनाव होना है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं के लिए यह आखिरी चुनाव तय माना गया है। प्रदेश में कांग्रेस के अन्य बड़े नेता अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल, डा. गोविंद सिंह, अजय सिंह 'राहुल' का राजनीतिक भविष्य भी पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व चुनाव परिणाम को देखते हुए निर्धारित कर सकता है। भाजपा में भी उमा भारती, प्रभात झा जैसे बड़े नेताओं की सक्रिय राजनीति में अब कोई अवसर नहीं देखा जा रहा है।

मप्र में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप

उधर, लक्ष्य के अनुसार सभी 29 सीटें जीतने वाली भाजपा के नेताओं का मान पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने बढ़ गया है। जीत के नए रिकार्ड भी बने। पिछले वर्ष दिसंबर से मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल रहे डा.मोहन यादव ने प्रदेश में 150 से अधिक जनसभाएं और रोड-शो किए। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने रणनीतिकार की भूमिका निभाई, उनके बूथ प्रबंधन माडल ने भाजपा को बंपर जीत दिलाने में ऐतिहासिक योगदान किया। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा खुद प्रत्याशी होने के साथ पूरे प्रदेश में प्रचार के लिए सक्रिय रहे। विदिशा से प्रत्याशी रहे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने क्षेत्र के अतिरिक्त पूरे प्रदेश में प्रचार किया। हर दिन दो-तीन सभाएं कीं। उनके समर्थकों ने भी बड़ी जीत दर्ज कराई है। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए डा. महेंद्र सिंह को सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने भी रणनीतिकार और अच्छे समन्यवक की भूमिका निभाई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.