कमलनाथ ने फिर दी सरकारी अधिकारियों को चेतावनी, खाद लूट मामले में कांग्रेस विधायक को जेल

Updated on 10-01-2023 06:47 PM
  • प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आज आखिरी दिन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेगी सम्मेलन का समापन
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज इंदौर में तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का समापन करेंगी। सम्मेलन के समापन समारोह में राष्ट्रपति, प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार-2023 प्रदान करेंगी। यह पुरस्कार, विदेश में भारत के बारे में बेहतर समन्वय बनाने, भारत की उपलब्धियों का समर्थन करने और भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए काम करने वाले प्रवासी भारतीय और उनके द्वारा संचालित संगठन और संस्था को दिये जाते हैं।
    • नर्मदापुरम में बस हादसा
      नर्मदापुरम में मंगलवार तड़के हादसा हो गया। उज्जैन से बालाघाट जा रही बस रोड पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना शोभापुर गांव के पास सुबह 6.15 बजे हुई। शोभापुर, सोहागपुर, पिपरिया से एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    • कमलनाथ की अफसर-कर्मचारियों को चेतावनी, मनमानी न करें
      कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को फिर चेतावनी दी है। भाजपा पर दबाव के सहारे चुनाव जीतने का आरोप लगाते हुए कमलनाथ ने कहा कि शासकीय कर्मचारी और अधिकारी चुनाव में मनमानी करेंगे तो हम भी जवाब देंगे। हमारी भी चक्की चलेगी और आप जानते हैं कि हमारी चक्की बहुत बारीक पीसती है। पंचायती राज सम्मेलन में प्रदेश भर से आए पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कमल नाथ ने कहा, मुझे पता है कि किन परिस्थितियों से गुजर कर आपने जीत हासिल की। आज भाजपा राज में आप किन परिस्थितियों से मुकाबला कर रहे हैं। पैसा, पुलिस प्रशासन के आधार पर दबाव की राजनीति की गई थी और आज भी की जा रही है। बड़े दुख की बात है कि भाजपा के पास कोई उपाय नहीं था। किस प्रकार मनमानी की गई और आप पर सरकार का दबाव बनाया गया, आज भाजपा के पास इसके अलावा कुछ नहीं है। आपके साथ अन्याय हुआ है।
    • खाद लूट मामले में कांग्रेस विधायक को जेल
      रतलाम में सरकारी गोदाम से खाद लूट मामले में आलोट के कांग्रेस विधायक मनोज चावला को गिरफ्तार किया गया है। इंदौर की एक कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है। 10 नवंबर को आलोट में यूरिया वितरण केंद्र में सर्वर के नहीं चलने से किसानों को खाद नहीं मिल रही थी। विधायक मनोज चावला अपने समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे। गोदाम का शटर खुलते ही लोगों ने यूरिया की बोरियां लूट ली थीं। आरोप है कि विधायक ने ही शटर खोल कर किसानों को यूरिया ले जाने को कहा था। इस मामले में गोदाम मैनेजर ने विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, विधायक मनोज चावला ने एक वीडियो जारी कर इसे भाजपा नेताओं और खाद की कालाबाजारी करने वाले अधिकारियों की साजिश बताया है।
    • लिव इन पार्टनर की जान लेने की कोशिश
      ग्वालियर में एक युवक ने अपनी लिव इन पार्टनर को छत से फेंककर उसकी जान लेने की कोशिश की। दोनों के बीच तीन साल से शारीरिक संबंध थे। युवती तब नाबालिग थी और युवक उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। युवक ने बालिग हो जाने पर शादी का वादा किया। इसके बाद दोनों मुरार के एक फ्लैट में लिव-इन में रहने लगे। इस बीच युवती गर्भवती हो गई, तो उसने युवक से शादी करने को कहा। आरोपी ने युवकी के साथ पहले मारपीट की और फिर उसे दो मंजिला इमारत से नीचे धकेल दिया। युवती गम्भीर रूप से घायल हो गई।
    • प्रवासी भारतीय सम्मेलन में अव्यवस्थाओं पर कांग्रेस का हमला
      मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में चल रहे 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में हिस्सा लेने आए कई प्रवासी भारतीय सोमवार को कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच पाए। उन्होंने इसको लेकर नाराजगी जताई। वे उस स्थान पर दाखिल नहीं हो पाए, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करने आए थे। ऐसे एनआरआई के कांग्रेस ने वीडियो जारी कर सरकार पर हमला बोला है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने असुविधा के लिए माफी मांगी है। भारतीय प्रवासी सम्मेलन में हिस्सा लेने दुनिया भर से करीब तीन हजार प्रवासी भारतीय इंदौर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यहां आने को लेकर इन सभी में उत्साह था और वे अपनी आंखों से उन्हें निहारना चाहते थे। आयोजन स्थल पर व्यवस्था भी की गई थी, मगर आयोजन स्थल प्रधानमंत्री के आने से कई घंटे पहले ही भर गया और कई एनआरआई को हॉल में जाने से रोक दिया गया। जो एनआरआई आयोजन स्थल पर नहीं पहुंच पाए, उनके बयानों के कांग्रेस ने वीडियो जारी कर सरकार पर हमला किया है।
    • चार धाम की यात्रा पर गई बस में लगी आग
      ग्वालियर से चार धाम की यात्रा पर गया एक दल सोमवार को ओडिशा के पुरी में हादसे का शिकार हो गया। बस में अचानक आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। यात्रियों का सारा सामान भी जल गया। आग लगने से तीर्थ यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, इसमें किसी की जान नहीं गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाया गया। बीजेपी नेता संबित पात्रा ने सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी दी। उन्होंने सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की पुष्टि भी की। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर पात्रा को उनकी मदद के लिए धन्यवाद दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.