कल्याण ज्वैलर्स, BHEL और आइकियो के शेयर में तेजी के बड़े संकेत, मुनाफे के लिए रहें तैयार

Updated on 16-06-2023 07:28 PM
नई दिल्ली : शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर सूचकांक मामूली बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। मीडिया, पीएसयू बैंक और रियल एस्टेट शेयरों में बढ़त के साथ एनएसई के सभी सेक्टर इंडेक्स हरे रंग में थे। बैरोमीटर इंडेक्स एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 334.93 अंक या 0.40% बढ़कर 63,251.56 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, निफ्टी-50 इंडेक्स 92.80 अंक या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 18,781.90 पर पहुंच गया। एसएंडपी बीएसई मिड-कैप इंडेक्स 0.62% चढ़ा। जबकि एसएंडपी बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स 0.77% बढ़ा। बीएसई पर 2,114 इक्विटी चढ़े जबकि 697 में गिरावट आई। वहीं, 83 शेयर अपरिवर्तित रहे। आज आप इन 3 शेयरों पर नजर बनाकर रख सकते हैं।

कल्याण ज्वैलर्स
कल्याण ज्वैलर्स इंडिया का स्टॉक 16 जून को 12% बढ़ गया था। इसमें अच्छी खासी वॉल्यूम देखने को मिली थी। आज 6 ब्लॉक सेल में 6.2% इक्विटी यानी करीब 6.4 करोड़ शेयरों का लेनदेन हुआ है। बीएसई पर सुबह 10 बजकर 22 मिनट पर कंपनी का शेयर 11.8 फीसदी की तेजी के साथ 127.45 रुपये पर कारोबार कर रहा था। पिछले महीने स्टॉक 16% बढ़ा है।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स


बीएचईएल और टीटागढ़ रेल सिस्टम में तेजी का रुख है। पार्टनरशिप में वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के चलते यह तेजी दिख रही है। टीटागढ़ वैगन्स 430 रुपये के 52-सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। बीएचईएल और टीटागढ़ रेल सिस्टम्स के नेतृत्व में एक कंसोर्टियम ने 2029 तक 80 पूरी तरह से निर्मित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेटों के निर्माण और आपूर्ति के साथ-साथ उन्हें 35 वर्षों तक मैंटेन करने पर सहमति व्यक्त की है। यह पहली बार है कि किसी भारतीय कंसोर्टियम को भारतीय रेलवे द्वारा इतना बड़ा कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। यह कॉन्ट्रैक्ट 24,000 करोड़ रुपये का माना जा रहा है।

IKIO लाइटिंग

सुबह 10:16 बजे, IKIO लाइटिंग के शेयर बीएसई पर 404.40 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, जो 285 रुपये के इश्यू प्राइस पर 41.89% प्रीमियम को दर्शाता है। स्टॉक 411.95 के उच्च स्तर और 391 के निचले स्तर पर दिखा। IKIO लाइटिंग के आईपीओ को 66.30 गुना सब्सक्राइब किया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.