सलाम वेंकी से वापसी करने जा रही हैं काजोल:कहा- इस तरह की फिल्में करने से बचती हूं

Updated on 30-11-2022 08:15 PM
रियल लाइफ स्टोरी आधारित फिल्म ‘सलाम वेंकी’ में काजोल सुजाता का किरदार निभा रही हैं। सुजाता एक ऐसी मां है, जिसके बेटे को डीएमडी की बीमारी है। यूं तो काजोल इस तरह के किरदार निभाने से बचती हैं, इसलिए उन्होंने पहले इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। लेकिन डायरेक्टर रेवती का नरेशन, स्क्रिप्ट और साथ काम करने की चाहत काजोल को इस प्रोजेक्ट की तरफ खींच लाया। पढ़िए, दैनिक भास्कर से खास बातचीत में काजोल ने और क्या बताया-
पहले आपने सलाम वेंकी करने से इनकार कर दिया था? फिर कैसे जुड़ना हुआ?

इस फिल्म की कहानी बड़ी इंटरेस्टिंग है। 18 साल बाद रेवती फिल्म का डायरेक्शन कर रही हैं। ऑफकोर्स, उनकी बहुत बड़ी फैन हूं। मैंने उनकी पहली पिक्चर ‘फिर मिलेंगे’ देखी है। मुझे उस वक्त बहुत पसंद आई थी। मैंने सोचा था कि यह जब भी कोई फिल्म करेंगी, तब उनके साथ जरूर काम करना चाहूंगी। अब 18 साल बाद उनके साथ काम करने का चांस मिला। लेकिन यह सच है कि इसे पहली बार तो न कह दिया था, क्योंकि मां बनने के बाद ऐसे सब्जेक्ट वाली फिल्में ज्यादातर करती नहीं हूं। लेकिन स्क्रिप्ट सुनने और रेवती से मिलने के बाद मुझे पता चला कि यह बहुत ही अच्छी पिक्चर बनाएंगी और बहुत सेंसिटिव हैंडिल करेंगी।

आप ऐसी पिक्चर नहीं करना चाहतीं?

आपके बच्चों को एक खरोंच भी लग जाती है, तब इतना डर होता है कि हाय! मेरे बच्चे को खरोंच लग गई। हम टेंशन में आ जाते हैं। थोड़ा-सा बुखार होने पर डॉक्टर के पास भागते हैं। यहां पर तो बेचारे को बहुत कुछ हुआ है।

इस कैरेक्टर से लिए क्या वेंकटेश की मां से मिली हैं?

जी हां, इस कैरेक्टर की मुझ पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी। मैं सुजाता जी से मिली हूं। उनसे मिलने के बाद तो मुझे और लगा कि मेरे ऊपर इतनी बड़ी रिस्पांसबिलिटी है। इनको बहुत कैरेक्टरली प्रोट्रे करना है। इनका जो साधारण रूप है, उनकी जो सच्चाई है, उसे बड़े पर्दे पर उतारना है। इसे कर सकूंगी या नहीं कर सकूंगी, वह एक सवाल था। मेरा सबसे बड़ा एग्जाम यही होगा कि जब वो पिक्चर देखेंगी और बताएंगी कि कैसी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.