कर्नाटक में कॉन्सर्ट के दौरान कैलाश खेर पर बोतल से हमला, कन्नड़ गीत नहीं गाने से नाराज था हमलावर

Updated on 30-01-2023 06:24 PM
सिंगर कैलाश खेर इन दिनों कर्नाटक में हैं, जहां वह हंपी महोत्सव का हिस्सा बने हैं। रविवार, 29 जनवरी की शाम भी सिंगर के एक कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया। इस कॉन्सर्ट में हजारों की भीड़ उनकी आवाज पर झूम रही थी। लेकिन एकाएक कैलाश खेर पर शीशे के बोतल फेंके गए। स्टेज पर उनके साथ खड़ी सिंगर की टीम ने किसी तरह से उनका बचाव किया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और चुटकियों में हमलावर को धर दबोचा।

क्यों किया हमला?

हंपी में चल रहे कॉन्सर्ट में हमला होने के बाद सिंगर कैलाश खेर की सेहत के जुड़ी कोई भी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कैलाश और उनका बैंड कैलाशा इस संगीत कार्यक्रम में शामिल हुआ था। हालांकि, हमला होने के कारण की बात करे तो जानकारी मिली है कि कॉन्सर्ट के दौरान एक शख्स बार- बार सिंगर से कन्नड़ गाना गाने की मांग करता रहा। लेकिन जब कैलाश तक उसकी फरमाइश नहीं पहुंची तो उसने बोतल से उनपर हमला कर दिया। पुलिस की पूछताछ में भी हमलावर ने यहीं बयान दिया है।

कैलाश ने दी जानकारी

कैलाश खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से खुद हंपी महोत्सव में शामिल होने की जानकारी दी थी। अपने ट्विटर हैंडल पर कैलाश ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'भारत का पुरातन नगर, काल खंड को मन्दिरों और अटारियों के स्वरूप में समाहित किये, जिसका इतिहास विश्व के कौतुक को गतिमान करता आज भी हंपी महोत्सव में आज बैंड कैलाशा। कैलाश लाइव इन कॉन्सर्ट का शिवनाद गूंजेगा। आज भी सब राजसी शिल्प,इतिहास,कला,संगीत का मेला।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.