काब‍िज फौजी मुर्दाबाद.... पीओके के गिलगित में पाकिस्‍तानी सेना के खिलाफ गूंजा नारा

Updated on 04-01-2023 04:05 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर (PoK) के तहत आने वाले गिलगित-बाल्टिस्‍तान में इन दिनों भारी प्रदर्शन हो रहे हैं। जो नया वीडियो सामने आ रहा है उसमें देखा जा सकता है कि भारी तादाद में लोग पाकिस्‍तान की आर्मी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। गिलगित-बाल्टिस्‍तान के लोग पिछले कई सालों से सरकार से काफी नाराज हैं। इन लोगों को भारत से काफी उम्‍मीदें हैं लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो अब वो उम्‍मीदें भी टूटने लगी हैं। गिलगित-बाल्टिस्‍तान में सन् 1974 को एक कानून खत्‍म करके पाकिस्‍तान के हर नागरिक को यहां पर जमीन खरीदने का अधिकार दे दिया गया था।
जमीन हथिया रही पाकिस्‍तान आर्मी
गिलगित-बाल्टिस्‍तान में लोग सेना के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। ये लोग नारे लगा रहे हैं, 'काबिज फौजी मुर्दाबाद।' विशेषज्ञों के मुताबिक अब लोगों को कोई भी उम्‍मीद नजर नहीं आ रही है। उनका कहना है कि सन् 1947 से ही इन लोगों के खिलाफ अत्‍याचार हो रहा है। इस समय पीओके के गिलगित में हर तरफ विरोध प्रदर्शन का नजारा है। यहां के नागरिकों का कहना है कि पाकिस्‍तान की सेना ने गैर-कानूनी तरीके से उनकी जमीन पर कब्‍जा कर लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
 20 June 2026
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
 20 June 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
 20 June 2026
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 19 June 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
 19 June 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
 19 June 2026
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
 19 June 2026
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
Advt.