ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन का IPO ओपन हुआ:11 जनवरी तक कर सकेंगे अप्लाय, यह इस साल का पहला इश्यू

Updated on 09-01-2024 02:23 PM

ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए आज से ओपन हो गया है। यह इस साल का पहला मेनबोर्ड IPO है, जो इस इश्यू के जरिए 1,000 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।

रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 11 जनवरी तक बोली लगा सकेंगे। 16 जनवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।

मिनिमम और मैक्सिमम कितना पैसा लगा सकते हैं?
IPO के लिए रिटेल निवेशक को मिनिमम एक लॉट यानी 45 शेयर के लिए अप्लाई करना होगा। कंपनी ने IPO का प्राइज बैंड ₹315-₹331 प्रति शेयर तय किया है। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹331 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं तो आपको ₹14,895 लगाने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 585 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसके लिए ₹193,635 इन्वेस्ट करने होंगे।

₹1,000 करोड़ के फ्रेश शेयर जारी करेगी कंपनी
इस इश्यू के लिए कंपनी ₹1,000 करोड़ के फ्रेश शेयर जारी करेगी। यह पूरी तरह से फ्रेस IPO है, जिसके लिए कंपनी 30,211,480 शेयर जारी करेगी। कंपनी के प्रमोटर या अन्य निवेशक अपने शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए नहीं बेच रहे हैं।

इन्वेस्ट करने पर मिल सकता है 29% रिटर्न
लिस्ट होने के पहले कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 29% यानी ₹96 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच गया है। ऐसे में अपर प्राइस बैंड 331 के हिसाब से इसकी लिस्टिंग ₹427 पर हो सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.