जस्टिन और सोफी ट्रूडो, बिछड़ना, मिलना और फिर अलग होना, कनाडा के पीएम की दिल को छू लेने वाली लवस्‍टोरी

Updated on 03-08-2023 02:06 PM
ओटावा: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपनी पत्‍नी सोफी से 18 साल की शादी के बाद अलग हो रहे हैं। बुधवार को दोनों ने इंस्‍टाग्राम पर इस बात का ऐलान किया है। 51 साल के कनैडियन पीएम ट्रूडो प्रिंसेज ऑफ वेल्‍स केट मिडिलटन से लेकर दुनियाभर की लड़कियों का क्रश हैं। सोफी के साथ उनकी लवस्‍टोरी किसी बॉलीवुड फिल्‍म की स्‍टोरी सी लगती है। सोफी जो इस समय अपने होम टाउन क्‍यूबेक में हैं, तब से जस्टिन को जानती हैं, जब दोनों स्‍कूल में पढ़ते थे। पीएम जस्टिन और सोफी के तीन बच्‍चे हैं और यह प्‍यारी फैमिली साल 2018 में पहली बार आधिकारिक दौरे पर भारत आई थी।

कैसे हुई दोनों की मुलाकात
सोफी एक एंटरटनेमेंट जर्नलिस्‍ट और एक योगा टीचर भी रही हैं। वह अक्‍सर महिलाओं के अधिकारों और मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों की वकालत करती आई हैं। जस्टिन ट्रूडो कनाडा के पीएम रहे पीयरे के बेटे हैं। पीएम बनने से पहले वह वैंकुवर में टीचर थे। यहीं पर साल 2002 में उनकी मुलाकात सोफी से हुई थी मगर दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते थे। जस्टिन और सोफी एक-दूसरे को तब से जानते थे जब दोनों बच्चे थे। दरअसल, सोफी ट्रूडो के भाई माइकल के साथ क्‍लास में पढ़ती थीं। इस वजह से अक्‍सर वह ट्रूडो के घर आती थीं।

सिर्फ जस्टिन से करनी है शादी
जस्टिन, सोफी का क्रश जरूर थे लेकिन दोनों की उम्र में चार साल का अंतर था। ऐसे में दोनों ने कभी भी रोमांस और शादी की बात नहीं सोची थी। फिर एक चैरिटी इवेंट में दोनों की मुलाकात हुई और फिर दोनों ने आगे बढ़ने की बातें सोची। सोफी ने वीमेन ऑन फ्रांस को दिए इंटरव्‍यू में बताया था कि वह जस्टिन को भूला चुकी थीं लेकिन एक दिन अचानक न्‍यूजपेपर में उनका बड़ा सा फोटो नजर आया। इसके बाद सोफी को पीएम के लिए कुछ महसूस हुआ। फिर तो उन्‍होंने ठान लिया था कि वह सिफ जस्टिन से ही शादी करेंगी। फिर जब चैरिट इवेंट में दोनों की मुलाकात हुई तो दोनों ने एक कनेक्‍शन महसूस किया।

जस्टिन ने जीता दिल
इवेंट के अगले दिन सोफी ने जस्टिन को ई-मेल किया और पीएम ने उस ई-मेल को इग्‍नोर कर दिया। इसके तीन महीने बाद सड़क पर चलते हुए जस्टिन और सोफी की मुलाकात हुई। जस्टिन ने तब ई-मेल का जवाब न देने के लिए सोफी से माफी मांगी और उनका फोन नंबर लिया। सोफी ने पहले इनकार कर दिया। सोफी की मानें तो वह चाहती थीं कि जस्टिन उन्‍हें हासिल करने के लिए मेहनत करें। मई 2005 में इन्‍होंने शादी कर। दोनों तीन बच्‍चों 16 साल के जैवियर, 14 साल की एला और नौ साल के हैड्रियन के माता-पिता हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.