शादी के 3 दिन बाद मिंशु ने जहर खाकर दे दी जान, दूल्‍हन की हाथ की मेहंदी छूटी नहीं और उजड़ गई मांग

Updated on 29-04-2026 12:36 PM
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से नवविवाहित पत्‍नी और परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस आत्‍महत्‍या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार निवासी और होटल व्यवसाई प्रेम जयसवाल के छोटे पुत्र रुद्रनाथ जायसवाल का विवाह महराजगंज की रहने वाली एक युवती से 25 अप्रैल को हुई। धूमधाम से विवाह संपन्न हुआ , 26 तारीख को दुल्हन अपने ससुराल आ गई। उसे क्या पता था कि ससुराल आने के तीसरे दिन ही उसका सुहाग उजड़ जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक, 28 अप्रैल की रात उसके पति रुद्रनाथ उर्फ मिंशु ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर भागे, लेकिन डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान 28 अप्रैल की रात ही रुद्रनाथ की मौत हो गई

अभी बाकी थीं विवाह के बाद की रस्‍में

घटना के बाद परिजनों के होश उड़ गए। खुशियों का माहौल एक पल में मातम में बदल गया क्योंकि अभी घर में विवाह की और रस्में बाकी थी। रिश्तेदार भी रुके हुए थे। अचानक से हुई घटना ने सभी को झकझोर का रख दिया है। पिता प्रेमनाथ का कहना है कि आखिर बेटे ने ऐसा क्यों किया ?सब कुछ तो ठीक-ठाक चल रहा था, किसी प्रकार की कोई समस्या भी नहीं थी। वहीं, मां और विवाहित पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।


मोहल्‍ले में तरह-तरह की हो रही चर्चा

इस घटना के बाद से मोहल्ले के लोग भी सदमे में हैं। तरह-तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैऔर आत्महत्या के पीछे की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.