सिराज से ही पूछो... खौफनाक स्पेल ने श्रद्धा कपूर को किया परेशान, भारतीय पेसर से नाराजगी में पूछा सवाल!

Updated on 18-09-2023 01:58 PM
नई दिल्ली: टीम इंडिया ने कोलंबो में श्रीलंका पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की और आठवां एशिया कप (Asia Cup 2023) खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की पारी सिर्फ 50 रन पर ढेर हो गई। बाद में टीम इंडिया ने महज 6.1 ओवर में बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की इस जीत में मुख्य योगदान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) का रहा। सिराज ने 7 ओवर के स्पेल में 21 रन देकर 6 बल्लेबाजों को आउट किया।

सिराज से नाराज श्रद्धा कपूर

मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी से बॉलीबुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर नाराज हो गई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा- अब सिराज से ही पूछो कि इस फ्री टाइम के साथ क्या करना है। हर क्रिकेट प्रेमी की तरह श्रद्धा का भी रविवार की शाम को मैच देखने का प्लान था। लेकिन सिराज की गेंदबाजी ने 100 ओवर के मुकाबले को 22वें ओवर में ही खत्म करवा दिया। 16वें में ही श्रीलंका की पारी सिमट गई।

एक ही ओवर में सिराज को 4 विकेट

मोहम्मद सिराज ने एक ही ओवर में चार बल्लेबाजों को आउट किया। भारतीय पारी के चौथे और अपने दूसरे ओवर में सिराज ने पहली गेंद पर पाथुम निसंका को वापस भेजा। फिर तीसरी गेंद पर सदीरा समरविक्रमा को एलबीडब्ल्यू किया और चौथी पर चरिथ असलंका का शिकार कर लिया। ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने धनंजया डी सिल्वा को वापस भेजा। सिराज एक ओवर में 4 विकेट लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन गए हैं।

16 गेंद पर झटके 5 विकेट

मोहम्मद सिराज वनडे मैच के एक ओवर में 4 विकेट लेने वाले दुनिया के सिर्फ चौथे गेंदबाज हैं। इसके साथ ही उन्होंने सबसे तेज 5 विकेट लेने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। सिराज ने सिर्फ 16 गेंदों पर 5 बल्लेबाजों को आउट कर दिया। इस मामले में सिराज ने श्रीलंका के ही तेज गेंदबाज चमिंडा वास की बराबरी कर ली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.