जुनेजा ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन

Updated on 15-10-2022 04:52 PM

रायपुर

रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के रमण मंदिर वार्ड में सत्कार होटल गली में आसपास के निवासियो के लिए अस्थाई एवं जर्जर अवस्था में पड़ी सड़क एवं नाली अब जल्द दूरस्त हो जाएगी। विधायक कुलदीप जुनेजा एवं क्षेत्र के पार्षद सूर्यकांत राठौर ने विधिवत पूजन कर श्रीफल फोड़कर विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान श्री जुनेजा ने वार्ड सहित क्षेत्र के लोगों को सदैव सुविधा देने की बात कहते हुए हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया।

ज्ञात हो कि विधायक कुलदीप जुनेजा अपने क्षेत्र में सुगम यातायात बनाए रखें निरंतर कार्यरत है। इसी कड़ी में रमण मंदिर वार्ड के होटल सत्कार गली में बबलू गुप्ता के निवास से आसपास के गलियों तक आवाजाही की व्यवस्था को दुरुस्त रखने 4:98 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। प्रमुख रूप से इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गिरीश दुबे, रामसहोदर गुप्ता, अरुण जंघेल, एल्डरमैन सुनील भुवाल, ब्लॉक अध्यक्ष संजय सोनी, जयराम भाई, रमण मंदिर वार्ड अध्यक्ष कमल ध्रीतलहरे, जयदीप होर, सागर तांडी, गौतम यादव, अरुण सिंह, राकेश वाकडे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, एसपी सुनील शर्मा, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला आपदा राहत की टीम ने मिलकर लगातार काम किया। इससे लात नाला (माधोपाली पुल) में हुए हादसे…
 30 July 2026
कोंडागांव। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कोंडागांव–जोंधरापदर–नारायणपुर मार्ग में नारंगी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का पानी पुल के ऊपर लगभग एक फीट तक बहने…
 30 July 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव  खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांवसुश्री गायत्री साय के नेतृत्व में *अधिकार…
 30 July 2026
कोंडागांव,प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन ने बुधवार को कोंडागांव जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान कोपाबेड़ा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों…
 30 July 2026
जांजगीर-चांपा। जिले में संचालित एग्रीस्टैक कृषक पंजीयन एवं बकेट क्लेम विशेष शिविरों का कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने आज खरौद एवं राहौद क्षेत्र में निरीक्षण किया। उन्होंने शिविरों में पहुंचकर पंजीयन…
 30 July 2026
रायपुर। पश्चिम बंगाल के ऊपर बने गहरे अवदाब (डीप डिप्रेशन) के प्रभाव से सावन माह के पहले ही दिन राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हुई।…
 30 July 2026
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। पुलगांव थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4 लाख…
 30 July 2026
रायपुर। सावन माह की शुरुआत के साथ ही राजधानी रायपुर के प्राचीन महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गुरुवार तड़के सुबह 4 बजे से…
 30 July 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । जिले के लात नाला (माधोपाली पुल) में तेज बहाव के दौरान कार सहित बह गए दंपती के शव चार दिनों की लगातार चली खोजबीन के बाद बरामद कर…
Advt.