एक लाख 20 हजार साल बाद जुलाई सबसे गर्म साबित, ग्‍लोबल वॉर्मिंग नहीं अब 'उबल' रही है धरती!

Updated on 28-07-2023 02:24 PM
एथेंस: यूरोप, उत्‍तरी अमेरिका और चीन समेत दुनिया के कई हिस्‍सों में गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। कई जगह पर तो इसकी वजह से कई लोगों की मौत भी हो गई है। जुलाई का तापमान सबको हैरान कर रहा है। इस बीच बताया जा रहा है कि जुलाई में इतनी गर्मी 1,20,000 साल बाद पड़ी है। एक अध्‍ययन में दावा किया गया है कि कई लाख साल बाद यह महीना इतना गर्म है। धरती पर यह महीना सबसे गर्म साबित हुआ है। दूसरी ओर संयुक्‍त राष्‍ट्रसंघ (यूएन) के मुखिया एंटोनियो गुतारेस ने कहा है कि ग्‍लोबल वॉर्मिंग तो अब बीते जमाने की बात हो गई है। अब धरती उबलने लगी है।

इतनी गर्मी कभी नहीं देखी
उत्‍तरी अमेरिका, चीन और यूरोप पर पड़ रही भयानक गर्मी के बाद वैज्ञानिकों ने गुरुवार को कहा है कि इतनी गर्मी धरती पर कभी नहीं देखी गई है। यूएन के मौसम विभाग (WMO) और यूरोपियन यूनियन की जलवायु परिवर्तन सेवा के वैज्ञानिकों ने एक अध्‍यन के बाद कहा है कि जुलाई 2023 असाधारण तौर पर गर्मी का एक नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ है। दोनों ही एजेंसियों की तरफ से आई एक‍ रिपोर्ट में कहा गया है कि जुलाई के अंत में इतनी ज्‍यादा गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड दिए हैं। वैज्ञानिकों ने पेड़, मूंगा की चट्टानों और कई और स्रोतों से इकट्ठा किए गए आंकड़ों के आधार पर यह बात कही है। उन्‍होंने कहा है कि यह तापमान पृथ्वी पर लगभग 1,20,000 वर्षों में अनुभव किया गया सबसे ज्‍यादा तापमान है।
चीन, अमेरिका और यूरोप परेशान
दोनों एजेंसियों की तरफ से आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जुलाई खत्‍म होने वाला है लेकिन इतनी गर्मी कभी नहीं देखी गई है। पहले 23 दिनों के लिए औसत हवा का तापमान 16.95 डिग्री सेल्सियस या 62.51 फारेनहाइट है, जो 16.63 डिग्री के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गया है और जुलाई 2019 में इसे रिकॉर्ड किया गया था। जुलाई की गर्मी का असर दुनिया भर में देखने को मिला है। हजारों पर्यटक ग्रीस के रोड्स पर लगी जंगल की आग में फंस गए। कई और लोगों को अमेरिका के दक्षिण-पश्चिम में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं, उत्तर पश्चिमी चीन की एक बस्ती में तापमान 52.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसने चीन में पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

कई देशों में विनाशकारी आग
इस स्थिति पर यूएन के मुखिया एंटोनियो गुतारेस का भी बयान आया। उन्‍होंने गुरुवार को जलवायु परिवर्तन पर तुरंत ही कार्रवाई करने की अपील की है। उनका कहना है कि जुलाई में रिकॉर्ड तोड़ने वाला तापमान दिखाता है कि धरती ग्‍लोबल वार्मिंग अब बदल गई है। यूरोप और अमेरिका के कुछ हिस्सों सहित नॉर्थ पोल में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। रिकॉर्ड-उच्च तापमान के कारण भूमध्य सागर के साथ ग्रीस, इटली और अल्जीरिया जैसे देशों में विनाशकारी जंगल की आग लग रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.