अडानी का हाथ लगते ही अपर सर्किट पर पहुंचा जेपी पावर का शेयर

Updated on 28-05-2026 12:00 PM
नई दिल्ली: जयप्रकाश पावर वेंचर्स (JP Power) के शेयरों में बुधवार को भारी लिवाली देखने को मिली। बीएसई पर कंपनी का शेयर 20% के अपर सर्किट (Upper Circuit) के साथ 22.96 रुपये तक पहुंच गया। दिन के अंत में यह 19.54% की तेजी के साथ 22.88 रुपये पर बंद हुआ। इस तेजी के साथ जेपी पावर के शेयरों ने लगातार पांचवें सत्र में अपनी बढ़त जारी रखी है और पिछले पांच दिनों में इसमें 25% से अधिक का उछाल आया है। बुधवार के कारोबारी सत्र में ट्रेडिंग वॉल्यूम भी काफी हाई रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, करीब 1,904 करोड़ रुपये मूल्य के 87 करोड़ से अधिक शेयरों का लेनदेन हुआ।

क्या है शेयरों में तेजी की वजह?

इस बंपर तेजी के पीछे अडानी ग्रुप के साथ हुई एक बड़ी महाडील है। पिछले हफ्ते अडानी पावर (Adani Power) ने जानकारी दी थी कि उसने कर्ज में डूबी जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के लिए NCLT द्वारा मंजूर रेजॉलूशन प्लान के तहत जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड (JPVL) में 24% हिस्सेदारी खरीदने के लिए अंतिम समझौतों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। अडानी पावर इस 24% हिस्सेदारी को खरीदने के लिए 2,993.6 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी।

यह समझौता भी हुआ

  • हिस्सेदारी के अलावा, दोनों कंपनियों के बीच एक बिजनेस ट्रांसफर एग्रीमेंट (BTA) भी हुआ है।
  • अडानी पावर उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में स्थित 180 मेगावाट (MW) क्षमता वाले चुर्क थर्मल पावर प्लांट और उससे जुड़ी संपत्तियों का अधिग्रहण करेगी।
  • इसमें प्रयागराज पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड में जेपी एसोसिएट्स की 11.49% हिस्सेदारी भी शामिल है।
  • इस पूरे थर्मल एसेट सौदे की कीमत 1,200 करोड़ रुपये तय की गई है।
  • यह पूरा अधिग्रहण नकद लेनदेन के जरिए होगा, जिसे NCLT की मंजूरी (17 मार्च 2026) के बाद 90 दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

मौसम का भी मिला सपोर्ट

बिजली क्षेत्र के शेयरों में यह तेजी सिर्फ इस डील की वजह से नहीं है, बल्कि देश में चल रही भीषण गर्मी भी इसका एक बड़ा कारण है। इस साल अत्यधिक मजबूत 'एल नीनो' प्रभाव के कारण देश के बड़े हिस्से में गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। इसके चलते देश भर में बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है, जिससे पावर कंपनियों के शेयरों को जबरदस्त बूस्ट मिला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने कहा है कि विदेशों में पर्यटन मार्केटिंग बजट में भारी कटौती करने के भारत के फैसले से विदेशी पर्यटकों की…
 09 June 2026
मुंबई: आज हम आपको ऐसे शेयर के बारे में बता रहे हैं जो बोनस देने वाली है। जी हां, बेंगलुरु की रियल एस्टेट डेवलपर ब्रिगेड इंटरप्राइजेज (Brigade Enterprises) बोनस शेयर…
 09 June 2026
नई दिल्‍ली: गोपाल सिंह 'SDM चायवाला' के नाम से मशहूर हैं। उनका स्‍टॉल कोटा के जवाहर नगर इलाके में एलन समुन्‍नत बिल्डिंग के ठीक सामने लगता है। कभी वह सिविल…
 09 June 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच वैश्विक तेल बाजार को ट्रैक करना अब बेहद मुश्किल हो गया है। विश्लेषकों के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz)…
 09 June 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश से पिछड़ रहे भारतीय गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर (कपड़ा निर्माण) पर अब भीषण गर्मी की भी मार पड़ रही है। एनवाईयू स्टर्न सेंटर फॉर बिजनेस एंड ह्यूमन राइट्स…
 09 June 2026
नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2025-26 में सोने का आयात 24% बढ़कर $71.9 अरब के नए रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इसे देखने हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से एक…
 09 June 2026
नई दिल्ली: देश में महंगाई एक बार फिर से बढ़ सकती है। दरसअल, एशियाई देशों में गैस की मांग बढ़ रही है। वहीं सर्दियों से पहले यूरोप अपने कम हो…
 08 June 2026
नई दिल्ली: दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार में इस साल सबसे ज्यादा तेजी आई है। हाल में वह भारत को पछाड़कर दुनिया का छठा बड़ा स्टॉक मार्केट बन गया था।…
 08 June 2026
मुंबई: पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच एक अच्छा आईपीओ आया तो निवेशक टूट पड़े। तभी तो यह 127 गुना से भी ज्यादा ओवरसब्सक्राइब हो गया। आप तो…
Advt.