भोपाल में छाया ईद का उल्लास, मस्‍जिदों में हुई सामूहिक नमाज, मांगी अमन की दुआ

Updated on 11-04-2024 11:25 AM

भोपाल। ईद-उल-फितर पर्व भोपाल में गुरुवार को हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच सबसे पहले सुबह सात बजे ईदगाह मस्जिद में ईद के मौके पर विशेष नमाज अता की गई। इस दौरान ईद मिलन कार्यक्रम भी हुआ। यहां पर बड़ी संख्या में सुबह से मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे और नमाज अता करने के साथ एक-दूसरे को गले लगाकर ईद पर्व की मुबारकबाद दी। शहर काजी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी ने बुधवार शाम को चांद दिखने के बाद अगले दिन यानी आज ईद मनाने का ऐलान किया था।

ईदगाह के बाद जामा मस्जिद में सुबह 7.15 बजे, ताजुल मसाजिद में सुबह 7.30 बजे और मोती मस्जिद में सुबह 7.45 बजे ईद की नमाज अता की गई। इसके बाद शहर की अन्य मस्जिदों में नमाज अदा करने का सिलसिला चलता रहा। नमाज अता करने के बाद लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। घरों पर आने वाले मेहमानों को मुस्लिम समाज के लोग सिवइयों से मुंह मीठा करा रहे है। घर आए मेहमानों को और बच्‍चों को ईदी बांटी जा रही है।


ईदगाह के आसपास कई मार्ग परिवर्तित

ईद-उल-फितर के मौके पर गुरुवार सुबह ईदगाह पर पारंपरिक सामूहिक नमाज की गई। हजारों लोगों के ईदगाह पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात के विशेष इंतजाम किए हैं। इसके तहत सुबह छह बजे से 11 बजे तक कई मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। ट्रैफिक थाना पुलिस के मुताबिक
- इन्दौर-उज्जैन की तरफ से आने वाली बसें लालघाटी से नादरा बस स्टैंड की ओर नहीं आ सकेंगी । इस मार्ग की बसें हलालपुर बस स्टैंड पर समाप्त होंगी ।
-राजगढ़ (ब्यावरा) की ओर से आने वाली बसें लालघाटी से नादरा बस स्टैंड की ओर नहीं आ सकेंगी । इस मार्ग की बसें हलालपुर बस स्टैंड पर समाप्त होंगी।
-रेतघाट से मोती मस्जिद, सदर मंजिल-रायल मार्केट की ओर बीसीएलएल की बसें एवं आम यातायात का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा । ये वाहन वीआइपी रोड का उपयोग कर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे ।
- इसी प्रकार लालघाटी कोहेफिजा से इमामी गेट, पीरगेट की ओर बीसीएलएल की बसें एवं आम यातायात परिवर्तित रहेगा आम जन लालघाटी से वीआइपी रोड का उपयोग कर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
-नादरा बस स्टैंड से भोपाल टाकीज होकर रायल मार्केट की ओर बीसीएलएल, मध्यम और बड़ी बसों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा । नादरा बस स्टैंड से लालघाटी की ओर जाने वाली बसें जेपीनगर तिराहे से बेस्ट प्राईज करोंद होकर आवागमन कर सकेंगी।
- सभी प्रकार के लोकपरिवहन, मालवाहक, भारी, व्यावसायिक एवं अनुमति प्राप्त वाहनों का ईदगाह की ओर आने वाले मार्गों पर उपरोक्त समय में आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.