राजनांदगांव की पत्रकार कालोनी पत्रकारों की एकजुटता का एक अच्छा उदाहरण : डॉ. रमन सिंह

Updated on 27-01-2026 12:43 PM

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज 10 एकड़ में निर्मित पत्रकार आवासीय परिसर के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 3 करोड़ 79 लाख 91 हजार रूपए की लागत से पत्रकार आवासीय परिसर का लोकार्पण किया तथा परिसर में 49 लाख रूपए की लागत से पानी टंकी सम्पवेल एवं पाईप लाईन विस्तार कार्य के लिए भूमिपूजन किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि संस्कारधानी राजनांदगांव का गौरवशाली इतिहास रहा है और आज उसी में क्रम एक नया नाम जुड़ रहा है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पत्रकार कॉलोनी में लोकर्पण एवं भूमिपूजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव संस्कारधानी से उन्हें बहुत सारी जिम्मेदारियां और ताकत मिली है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि राजनांदगांव के पत्रकारों की मेहनत, परिश्रम और एकजुटता से पत्रकार कॉलोनी का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के लिए राजनांदगांव के पत्रकारों की एकजुटता एक अच्छा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि उसका मकान होता है। 141 पत्रकारों को अपना आवास मिलेगा। पत्रकार गणतंत्र को पोषित, पल्लिवत करने वाले कलम के जादूगर होते हंै। यहां रानी सूर्यमुखी देवी के नाम से आवासीय परिसर होगा। उन्होंने सभी को पत्रकार कालोनी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दो हाई मास्ट लाईट एवं एक सड़क के निर्माण कराने की बात कही।

वरिष्ठ पत्रकार  हिमांशु द्विवेदी ने कहा कि पत्रकार बिरादरी के सामूहिक प्रयासों और शासकीय सहयोग से आवास का सपना पूरा हुआ। संस्कारधानी राजनांदगांव के पत्रकारों ने एकजुटता का परिचय देते हुए छत्तीसगढ़ में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है कि एक साथ रहकर जीवन संवार सकते है। यहां पानी, बिजली सहित अन्य सुविधाएं बहुत अच्छी है। औद्योगिक प्रतिष्ठान एबीस के प्रमुख एवं समाजसेवी  बहादुर अली ने कहा कि आज का दिन खुशी का दिन है, जहां 141 पत्रकार एक साथ रहने वाले है। उन्होंने कहा कि ऐसे पत्रकार जिनका आवास तीन वर्ष में पूर्ण होगा, उनके घर में एबीस की ओर से एयर कंडिशनर की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब पत्रकारिता के संबंध पारिवारिक संबंधों में बदल जाएंगे।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष  सचिन अग्रहरि ने आवासीय परिसर के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय, समझ के साथ सकारात्मकता से यह कार्य संभव हो सका है। साहित्य, संस्कृति एवं कला की त्रिवेणी संस्कारधानी में एक नया अध्याय जुड़ा है। जहां सभी के सहयोग से कलम के पुजारियों को एक ही परिसर में अपने एवं अपने परिवार के लिए जीवन भर के सपने को साकार करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। प्रेस क्लब हाऊसिंग सोसायटी के अध्यक्ष  मिथलेश देवांगन ने कहा कि पत्रकार आवासीय परिसर लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के अविस्मरणीय पलों के सभी साक्षी बने है। पानी, बिजली एवं अन्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तेजी से कार्य किया जा रहा है और छह महीने में कालोनी पूरी तरह से विकसित हो जाएगी। इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल  नीलू शर्मा, पूर्व सांसद  अभिषेक सिंह, पूर्व सांसद  प्रदीप गांधी,  कोमल सिंह राजपूत,  सुरेश एच लाल,  जितेन्द्र मुदलियार, प्रेस क्लब के संरक्षक  जितेन्द्र मिश्रा,  अशोक पाण्डेय,  सुशील कोठारी, प्रेस क्लब हाऊसिंग सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष  अतुल श्रीवास्तव, प्रेस क्लब के सचिव  अनिल त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष  बसंत शर्मा, सहित पत्रकारगण और परिवारजन उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन  विरेन्द्र बहादुर ने किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Advt.