सौर ऊर्जा खपत पर निर्भरता बढ़ाने के लिये जॉन डियर इण्डिया को मिला अवार्ड

Updated on 07-06-2023 06:00 PM

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा देवास के ट्रेक्टर उत्पादक मेसर्स जॉन डियर इण्डिया प्रायवेट लिमिटेड को अपनी ऊर्जा खपत का 27 प्रतिशत सौर उत्पादन से बढ़ाने के लिये सामान्य उद्योग श्रेणी में एक लाख रूपये का पुरस्कार दिया गया। उद्योग विभिन्न तरीकों से ऊर्जा खपत कम करने के लिये भी उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।

जॉन डियर इण्डिया द्वारा 97 एकड़ भूमि का 27 प्रतिशत ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित किया गया है। यह वर्षाकाल में भवन का जल एकत्रित कर रेन वॉटर हॉर्वेस्टिंग का भी काम कर रहा है। उद्योग ने उच्च तकनीक का ऑर्गेनिक कम्पोस्टर स्थापित किया है और पेंट हाउस में लगातार वोलेटाइल ऑर्गेनिक्स की मॉनीटरिंग की जाती है।

उद्योग द्वारा घरेलू दूषित जल उपचार के लिये 80 के.एल.डी. और उद्योग से निकलने वाले दूषित जल उपचार के लिये 250 के.एल.डी. के उपचार संयंत्र संचालित किये जा रहे हैं। उद्योग द्वारा समान उत्पादन जारी रखते हुए पिछले 8 वर्ष की तुलना में इस वर्ष 7.5 प्रतिशत ऊर्जा और 32.6 प्रतिशत जल खपत में भी कमी दर्ज की गई है। परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 1500 वृक्ष लगाये गये हैं, जो कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.