'धूम 4' में होंगे जॉन अब्राहम? एक बार फिर शाहरुख के साथ जमेगी जोड़ी, कौन हीरो-कौन विलन!

Updated on 29-04-2023 08:23 PM
बॉलीवुड की सबसे फेमस फ्रेंचाइजी 'धूम' से कई बड़े एक्टर्स का नाम जुड़ा है। 'धूम' के पहले पार्ट में जॉन अब्राहम और उनकी बाइक सबके लिए जुनून बन गई। दूसरे पार्ट में ऋतिक रोशन और उनके नए अवतार ने दिल जीता, जबकि तीसरे में आमिर खान को पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में दिखाया गया। आश्चर्य की बात नहीं है कि फ्रेंचाइजी में चौथे पार्ट के लिए कास्टिंग के बारे में कई अफवाहें चल रही हैं, कुछ का दावा है कि इसमें शाहरुख खान को लीड रोल में लिया जाएगा। हालांकि, इस पर कोई सही जानकारी नहीं है, ये भी कहा जा रहा है कि जॉन अब्राहम भी इसमें होंगे।


इस साल की शुरुआत में John Abraham ने शाहरुख खान की 'पठान' में जबरदस्त काम किया। विलन के रोल में उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। लोगों ने जॉन का ये अंदाज बहुत पसंद किया। 'बॉलीवुड हंगामा' के सूत्रों के अनुसार, इसलिए अब यशराज फिल्म्स उन्हें एक बार फिर निगेटिव रोल में लेना चाहता है, तो इसमें कुछ गलत नहीं है। किसी भी अफवाह की तुलना में इसमें अधिक सच्चाई हो सकती है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से YRF में रोजाना मीटिंग्स हो रही हैं और जॉन को कई मौकों पर इन मीटिंग्स में देखा गया है।'

उसी सीन के साथ लौट सकते हैं जॉन

दिलचस्प बात यह है कि जॉन अब्राहम के 'धूम' फ़्रैंचाइज़ी में वापसी करने के पीछे का कारण यह है कि, अगर आपको याद है, तो 'धूम' का पहला पार्ट काफी दिलचस्प था। फिल्म में जॉन का कैरेक्टर मर चुका था या वह भाग गया था, इसका पता नहीं चल पाया। इस चीज को देखते हुए उन्हें धूम फ्रेंचाइजी में वापसी करते हुए देखा जा सकता है।

'धूम 4' में जॉन

हालांकि, जॉन अब्राहम के 'धूम 4' के साथ 'धूम' फ्रैंचाइजी में लौटने की चर्चा जोर पकड़ रही है, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.