दूसरे टेस्ट से पहले जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड टीम में शामिल:4 साल पहले पिछला मैच खेला था, भारत के खिलाफ 2 जुलाई से बर्मिंघम में मैच

Updated on 27-06-2025 01:11 PM

ECB ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले जोफ्रा आर्चर को टीम में शामिल किया है। इंग्लिश बोर्ड ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। बोर्ड ने X पोस्ट में लिखा- 'जोफ्रा आर्चर इज बैक।'

30 साल के आर्चर को 4 दिन पहले 22 जून को फिटनेस टेस्ट के लिए काउंटी मैच के लिए ससेक्स टीम में चुना गया था। इस मैच में आर्चर ने 18 ओवर गेंदबाजी की। उन्होंने 32 रन देकर एक विकेट भी हासिल किया। आर्चर ने 4 साल पहले फरवरी 2021 में आखिरी टेस्ट मैच खेला था।

कप्तान स्टोक्स ने संकेत दिए थे, कहा था- आर्चर टेस्ट जर्सी पहनने के लिए बेताव 

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी से पहले आर्चर की वापसी के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था-

QuoteImage

आर्चर फिर से टेस्ट जर्सी पहनने के लिए बेताब हैं।

QuoteImage

फिलहाल, इंग्लैंड के कई तेज गेंदबाज चोटिल हैं। इनमें मार्क वुड, ओली स्टोन और गस एटकिंसन शामिल हैं। इससे आर्चर को वापसी का मौका मिला है।

इंजरी से परेशान रहे हैं आर्चर 

जोफ्रा आर्चर अपने करियर में लगातार चोट से परेशान रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 2019 में इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया था, लेकिन आखिरी टेस्ट मैच फरवरी 2021 में खेला था।

इंग्लैंड का टेस्ट स्क्वॉड

बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, हैरी ब्रूक, ओली पोप, जो रूट, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जिमी ओवरटन, जैमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।

2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा दूसरा टेस्ट 

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। 5 मैचों की इस सीरीज में मेजबान इंग्लैंड 1-0 से आगे हैं। इंग्लिश टीम ने पहला टेस्ट मैच 5 विकेट से जीता था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.