Avengers के Joe Russo बोले- अब राइटर-इंजीनियर का काम करेंगे AI, इसी से बनेंगी फिल्‍में, लिखी जाएंगी कहान‍ियां

Updated on 26-04-2023 07:31 PM
इन दिनों हर तरफ आर्टिफिश‍ियल इंटेलिजेंस यानी AI की चर्चा है। चैट जीपीटी से लेकर AI वीडियोज और फोटोज हर तरफ नजर आ रहे हैं। ऐसे कल को क्‍या फिल्‍मों की कहानी भी AI से ही लिखी जाएंगी? 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' और 'Avengers: Endgame' जैसी फिल्‍मों के डायरेक्‍टर रूसो ब्रदर्स का मानना है कि आने वाले समय में कुछ भी संभव है। रूसो ब्रदर्स के Joe Russo ने हाल ही AI के बढ़ते चलन पर बात की। उनका मानना है कि यह फिल्‍मेकिंग की दुनिया में भविष्‍य में बहुत महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। रूसो ने यह भी कहा कि उनको ऐसा लगता है कि अगले दो साल में फिल्‍मों में राइटर, इंजीनियर और स्‍टोरीटेलिंग जैसे काम आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस वाले टूल्‍स ही करेंगे। ये टूल्‍स फिल्‍में बनाएंगे और कहानियां भी लिखेंगे।

साल 2014 में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) से जुड़ने वाले रूसो ब्रदर्स की फिल्‍म 'द ग्रे मैन' पिछले दिनों नेटफ्ल‍िक्‍स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्‍म में 'कैप्‍टन अमेरिका' यानी क्रिस इवान्‍स के साथ साउथ के सुपरस्‍टार धनुष भी नजर आए थे। Russo Brothers अब इस फिल्‍म के सीक्‍वल की तैयारी कर रहे हैं। बीते दिनों सेंट एंड्रयूज, स्कॉटलैंड में सैंड्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जो रूसो ने बीते 100-150 साल में दुनियाभर में बदलती टेक्‍नोलॉजी पर बात की। उन्‍होंने कहा कि आज की 'जेन जी' के लिए नई तकनीक बहुत मायने रखती है। संभावना यही है कि आगे दो साल में AI का उपयोग फिल्मों में भी बढ़-चढ़कर होगा। हो सकता है कि 'इंजीनियरिंग स्टोरीटेलिंग' के लिए भी इसका इस्‍तेमाल हो।

'AI टेक्‍नोलॉजी मुझे और मर्लिन मुनरो को लेकर भी बना देगी फिल्‍म'

AI के जरिए हर तरह की चीज क्रिएट की जा सकती है। फिल्‍मों में टेक्‍नोलॉजी समय के साथ खूब बदली है। आज भीड़ दिखाने से लेकर एक्‍शन सीन्‍स में हर तरफ VFX का इस्‍तेमाल हो रहा है। जो रूसो इसी संभावनाओं को देखते हुए कहते हैं कि अगर वह आगे मर्लिन मुनरो के साथ अपनी कोई फिल्‍म चाहें तो वह भी संभव है। रूसो कहते हैं, 'अरे, मुझे मेरे फोटोरियल अवतार और मर्लिन मुनरो के फोटोरियल अवतार वाली फिल्म चाहिए। मैं चाहता हूं कि यह एक रोमांटिक-कॉमेडी हो।'

'आपके एक कमांड पर AI फिल्‍म में आप कर रहे होंगे एक्‍ट‍िंग'

जो रूसो कहते हैं कि आज AI के जरिए आपकी आवाज की हूबहू नकल के साथ डायलॉग्‍स और बहुत ही अच्‍छी कहानी भी तैयार हो सकती है। वो कहते हैं, 'यह आपकी आवाज की नकल करता है। देखते ही देखते अचानक आपके सामने एक रोम-कॉम फिल्‍म भी बन जाती है, जिसमें आप एक्‍ट‍िंग कर रहे है और यह 90 मिनट लंबा है। आप जैसे चाहें अपनी कहानी को अपने लिए क्यूरेट कर सकते हैं।'

28 अप्रैल को रिलीज होगी 'सिटाडेल'

रूसो ब्रदर्स के प्रोडक्‍शन हाउस की वेब सीरीज 'स‍िटाडेल' इसी महीने 28 अप्रैल को 'अमेजन प्राइम वीडियो' पर रिलीज हो रही है। इस सीरीज में प्रियंका चोपड़ा के साथ रिचर्ड मैडन लीड रोल में है। बीते दिनों रूसो ब्रदर्स ने यह भी कहा था कि अभी फिलहाल वह मार्वल स्‍टूडियोज के साथ किसी प्रोजेक्‍ट पर काम नहीं कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.