व्हाइट हाउस से जो बाइडेन ने भेजा न्योता, अमेरिका जा सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Updated on 02-02-2023 05:52 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल गर्मियों में अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि बाइडेन ने मोदी को देश की राजकीय यात्रा के लिए आमंत्रित किया है। सूत्रों ने नाम न ज़ाहिर करने की शर्त पर बताया कि इस निमंत्रण को सैद्धांतिक रूप में स्वीकार कर लिया गया है और दोनों पक्षों के अधिकारी अब पारस्परिक रूप से यात्रा की संभावित तारीखों पर चर्चा कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि अभी योजना पर चर्चा प्रारंभिक चरण में हैं।

जून-जुलाई में हो सकती है मुलाकात

भारत इस वर्ष जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। भारत इस साल जी-20 से संबंधित कई कार्यक्रमों की मेजबानी भी कर रहा है, जिसके तहत सितंबर में एक शिखर सम्मेलन होगा जिसमें अन्य लोगों के साथ बाइडन की हिस्सा लेंगे। दोनों पक्षों के अधिकारी जून और जुलाई में उपयुक्त तारीखों की तलाश कर रहे हैं। उस समय न केवल अमेरिकी प्रतिनिधि सभा और सीनेट के सत्र चल रहे होंगे, बल्कि तब प्रधानमंत्री मोदी के भी कोई पूर्व निर्धारित घरेलू या अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम नहीं हैं। यह राजकीय यात्रा कम से कम कुछ दिनों की होगी, जिसमें अन्य बातों के अलावा अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करना और व्हाइट हाउस में राजकीय रात्रिभोज शामिल होने की संभावना है।
जी-20 के अलावा, प्रधानमंत्री मोदी को साल के उत्तरार्ध में कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करना है। साथ ही इस वर्ष के अंत में कई राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी के लिए प्रचार का जिम्मा भी उन पर होगा। सूत्रों ने हालांकि यह जानकारी नहीं दी कि यह निमंत्रण कब दिया गया और बाइडन की ओर से प्रधानमंत्री कार्यालय को यह व्यक्तिगत निमंत्रण किसने दिया। बाइडेन ने पिछले साल दिसंबर में अपने पहले राजकीय रात्रिभोज में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां की मेज़बानी की थी।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     20 June 2026
    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
     20 June 2026
    जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
     20 June 2026
    लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
     20 June 2026
    कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
     19 June 2026
    रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
     19 June 2026
    चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
     19 June 2026
    कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
     19 June 2026
    नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
     16 June 2026
    कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
    Advt.