शेयर और डिबेंचर्स के बदले लोन नहीं दे पाएगी JMFPL:RBI ने लगाई रोक, लोन देने के प्रोसेस में गंभीर खामियां मिलीं

Updated on 06-03-2024 05:28 PM

जेएम फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स लिमिटेड (JMFPL) अब शेयर और डिबेंचर्स के बदले लोन नहीं दे पाएगी। क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आज यानी 5 मार्च से तत्काल प्रभाव से इस पर रोक लगा दी है। इसके अलावा RBI ने शेयरों के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के अगेंस्ट लोन की मंजूरी और वितरण पर भी रोक लगा दी है।

सेंट्रल बैंक की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) की ओर से शेयर की गई जानकारी के आधार पर कंपनी के अकाउंट्स की रिव्यू की गई जिसमें IPO फाइनेंसिंग और NCD सब्सक्रिप्शन के लिए कंपनी लोन देने की प्रोसेस में गंभीर खामियां पाई गईं हैं।

हालांकि कंपनी अपनी मौजूदा लोन अकाउंट की सर्विस को सामान्य कलेक्शन और रिकवरी प्रोसेस के जरिए जारी रख सकती है।

RBI की जांच में में कंपनी में 5 बड़ी कमियां मिली हैं:

  • कंपनी ने लोन अमाउंट का उपयोग करके अपने कुछ कस्टमर्स को IPO और NCD ऑफरिंग के लिए बोली लगाने में बार-बार मदद की है।
  • जांच में क्रेडिट अंडरराइटिंग अव्यवस्थित पाई गई और फाइनेंशिंग लो-मार्जिन पर किया गया था।
  • सब्सक्रिप्शन के एप्लिकेशन, डिमैट अकाउंट्स और बैंक अकाउंट सभी को कंपनी पावर ऑफ अटॉर्नी (POA) और ग्राहकों से मिले मास्टर एग्रीमेंट का उपयोग करके ऑपरेट कर रही थी।
  • इसमें ग्राहकों का इन्वॉल्वमेंट कहीं नहीं था। ऐसा लगा, कंपनी पूरी तरह से लेडर और बॉरोअर दोनों की तरह काम कर रही थी।
  • कंपनी POA का इस्तेमाल करते हुए बैंक अकाउंट खोलने के साथ-साथ उन बैंक अकाउंट्स के ऑपरेटर के तौर पर भी काम कर रही थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली: मुंबई के जुहू में देश की सबसे बड़ी लग्जरी होम डील में से एक ने सबका ध्यान खींचा है। एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश…
 22 September 2026
नई दिल्ली: देश के ऑटो मार्केट में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक ऑटो मार्केट में लौट रहे हैं। चालू वित्त वर्ष…
 22 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना…
 22 September 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक ने सीईओ पद के लिए आरबीआई को दो नाम भेजे हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO अनूप बागची और HDFC बैंक के…
 22 September 2026
नई दिल्ली: हम जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो सबसे पहला काम उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए उसपर टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवाते हैं। दुकान…
 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
Advt.