J&K: घुसपैठ करते ही सैनिकों ने आतंकी को मारी थी गोली, अब इलाज के दौरान हार्ट अटैक से मौत

Updated on 04-09-2022 06:10 PM
लगभग 15 दिन पहले घुसपैठ की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किए गए एक आतंकवादी की शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में स्थित एक सैन्य अस्पताल में हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस आतंकी को 21 अगस्त को पकड़ लिया गया था जब उसने भारत में घुसपैठ करने और सेना की एक चौकी पर हमला करने की कोशिश की थी। सेना के अधिकारियों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के कोटली के सब्जकोट गांव के रहने वाले तबारक हुसैन को पिछले छह साल में दूसरी बार 21 अगस्त को सीमा पार से भारत में घुसपैठ करने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया था। तबारक हुसैन लश्कर-ए-तैयबा का एक प्रशिक्षित सदस्य और पाकिस्तानी सेना के एजेंट था।

जानकारी के मुताबिक उस समय भारतीय सैनिकों ने गिरफ्तार करते समय उसे गोली मार दी थी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद उसे सेना के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया था जहां उसकी सर्जरी हुई और उसकी जान बचाने के लिए सैनिकों ने तीन यूनिट खून भी दिया था। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर शाम दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।

यह भी बताया गया कि आतंकवादी के शव को रविवार को कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए पुलिस को सौंप दिया जाएगा। वहीं रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि इस आतंकवादी ने कहा था कि वो चार-पांच अन्य लोगों के साथ आया था और उसे भारतीय सेना को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तानी कर्नल कर्नल यूनुस द्वारा रुपये दिए गए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
 17 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है, वो 76 साल के हो गए हैं। पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके…
 17 September 2026
अभिषेक मिश्र: आज कश्मीर को लेकर भले अमेरिका कहता हो कि यह भारत का अंदरूनी मामला है, लेकिन करीब सात दशक पहले हालात जुदा थे। 1950 के दशक की शुरुआत…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में नकद मुक्त बनाने की दिशा में बने पेमेंट सिस्टम यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) कई सालों से मुफ्त रहा है, लेकिन अब इसमें बदलाव किया जा रहा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: हूतियों के कहर से पश्चिम एशिया में संकट और पेचीदा हो चुका है। होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से ब्लॉक है। अमेरिका और ईरान की लड़ाई का दायरा बढ़…
 17 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। 17…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसने मक्का की तरफ बढ़ रहे एक हूती ड्रोन को मार गिराया है। हृतियों ने हालांकि इससे इनकार किया है, पर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: तमिलनाड बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने भले ही पार्टी छोड़कर अलग राजनीतिक रास्ता अपना लिया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनका सम्मान और समर्पण…
 16 September 2026
आज का मौसम 16 सितंबर 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 18 राज्यों के लोगों को लिए डराने वाली चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले करीब…
Advt.