एल्विश यादव को जिया शंकर ने पिलाया सर्फ का पानी तो भड़के ट्रिगर्ड इंसान, मेकर्स पर साधा निशाना

Updated on 19-07-2023 02:32 PM
कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में जबसे यूट्यूबर एल्विश यादव की एंट्री हुई है। तभी से घरवालों के बीच खलबली मची हुई है। जिया शंकर, अविनाश सचदेव और फलक नाज एक तरफ और यूट्यूबर एक तरफ। जैसा की वीकेंड का वार एपिसोड में एल्विश यादव को घरवालों ने अपना असिस्टेंट बनाया था। उनसे जमकर काम भी करवाया था। मगर जैसे ही ये बाजी पलटी। मतलब जैसे ही बिग बॉस ने एल्विश को घर का तानाशाह बनाया, वैसे ही सबकी घिग्घी बंध गई। तीनों कंटेस्टेंट्स ने डिक्टेटर का कहा मानने से इनकार दर दिया। मगर हद तो तब हो गई, जब जिया शंकर ने यूट्यूबर को सर्फ वाला पानी पिला दिया। अब इस पर एक्स कंटेस्टेंट आकांक्षा पुरी और अभिषेक मल्हान के भाई ने रिएक्ट किया है।

दरअसल, जैसे ही एल्विश यादव को बिग बॉस ने डिक्टेटरशिप की पावर सौंपी। वैसे ही वह फॉर्म में आ गए। उन्होंने घरवालों को काम देना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने जिया शंकर से एक गिलास पानी मांगा। लेकिन एक्ट्रेस ने पानी में सर्फ मिला दिया और ले जाकर यूट्यूबर को दे दिया। जब उन्होंने उसे एक घूंट पिया तो उनको स्वाद अजीब लगा। उन्होंने मनीषा रानी को दिखाया और जब उन्होंने उस पानी को सूंघा तो पता चला कि इसमें साबुन मिला हुआ है।

जिया शंकर के दोस्तों ने किया सपोर्ट

एल्विश ने जाकर जिया को कन्फ्रंट किया। उनसे कहा कि हमारे यहां पानी पिलाना धरम का काम होता है। शायद उनके यहां ऐसे सर्फ वाला पानी पीया जाता होगा। लेकिन उनके यहां ऐसा नहीं होता। वहीं, एक्ट्रेस को अपनी इस गलती पर कोई पछतावा नहीं था। उल्टा अविनाश और फलक उनको ही सपोर्ट कर रहे थे। पूजा भट्ट भी इस बात पर उस तरह से रिएक्ट करती नहीं दिखीं, जैसे वो बाकी मुद्दों पर बोलती दिखाई देती हैं। खैर। इसका फैसला तो वीकेंड का वार पर ही होगा।

आकांक्षा पुरी का रिएक्शन

अब, जब ये बात सोशल मीडिया पर फैल गई, तो Shame On Jiya हैशटैग ट्रेंड होने लगा। ऐसे में अभिषेक मल्हान के भाई निश्चय मल्हान और एक्स कंटेस्टेंट आकांक्षा पुरी ने रिएक्ट किया। एक्ट्रेस ने आरजे सिद्धार्थ कन्नन के पोस्ट पर शॉक्ड होकर लिखा, 'वकाई??? क्या आप सच कह रहे हैं? मैंने अभी ये एपिसोड तो नहीं देखा है लेकिन ये बहुत शर्मनाक है। ऐसा नहीं करना चाहिए था। ये पागलपन है।'

अभिषेक मल्हान के भाई का रिएक्शन

वहीं, यूट्यूबर ट्रिगर्ड इंसान उर्फ निश्चय मल्हान ने मेकर्स पर निशाना साधा। लिखा, 'अभी ट्विटर खोला और ये देखा कि यार ये क्या है। पुनीत सुपरस्टार को खुद पर हैंडवॉश डालने के लिए निकाल दिया था और ये एल्विश यादव के पीने वाले पानी में हैंडवॉश डाले तो सही है?' हालांकि बाद में ये ट्वीट उनके हैंडल से डिलीट हो गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.