करवाचौथ पर बिक गए 3000 करोड़ रुपये के आभूषण, पिछले साल के मुकाबले सोना 3400 रुपये महंगा

Updated on 14-10-2022 05:46 PM
नई दिल्ली
 
देश भर में करवाचौथ के मौके पर सोने और सोने से बने गहनों की बिक्री का आंकड़ा लगभग तीन हजार करोड़ का रहा, जो पिछले वर्ष के समान दिन में लगभग 2200 करोड़ रुपये का था। यानी इस साल 800 करोड़ रुपये की अधिक सेल हुई।

कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं देश के छोटे ज्वेलर्स के संगठन आल इंडिया ज्वेलर्स एवं गोल्डस्मिथ फेडरेशन (एआईजेजीएफ) ने एक संयुक्त बयान में कहा कि देश भर के ज्वेलरी व्यापारियों को करवा चौथ पर एक बेहतर व्यापार का बड़ा अवसर मिला है। भारतीय परंपरा के मुताबिक आगामी नवम्बर से शुरू होने वाले शादियों के लिए भी सोने के गहनों आदि की बुकिंग भी आज से शुरू हो गयी है। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल एवं आइजेजीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने कहा कि देश भर में सोने और सोने के आभूषणों की बक्रिी में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

पिछले साल के मुकाबले सोना 3400 रुपये महंगा

पिछले वर्ष के करवाचौथ त्योहार के मुकाबले सोना 3400 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा, लेकिन चांदी 11 हजार रुपये किलो सस्ती रही। राजधानी में 24 कैरट सोने के दाम 52 हजार रुपये और 22 कैरट सोना 48 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी 59 हजार रुपये प्रति किलो है। उन्होंने कहा की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भू-राजनीतिक उतार-चढ़ाव को देखते हुए आने वाले समय में सोने के दामों में वृद्धि की संभावना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
 28 July 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश के करेंसी सिस्‍टम को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने वाला है। जल्द ही बाजार में 10 रुपये और 20 रुपये…
 28 July 2026
नई दिल्ली: देश की इकॉनमी तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके साथ ही देश में अमीरों की संख्या भी बढ़ रही है। असेसमेंट ईयर 2025-26 के इनकम टैक्स…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
 28 July 2026
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
Advt.