टूट गए जद हदीद, उन्हें रोते हुए देखकर बेबिका पर भड़के लोग, कहा- इस मोहतरमा को तो बस पोक करना है

Updated on 07-07-2023 03:26 PM
'बिग बॉस ओटीटी 2' के घर में बेबिका धुर्वे से फाइट के बाद जद हदीद रोते-बिलखते दिखे हैं और उन्होंने घर से निकलने के लिए तैयार हैं। शो में इस वक्त बेबिका धुर्वे ने तूफान मचा रखा है। टीवी शो के सबसे बड़े कॉन्ट्रोवर्शियल शो कहे जाने वाले 'बिग बॉस' के घर के अंदर का माहौल अब इतना गर्म हो चुका है कि इस शो के कंटेस्टेंट जद हदीद को घुटन होने लगी है। बेबिका धुर्वे की बातों से परेशान और दुखी जद ने अब घर के अंदर अपना बैग पैक कर लिया है और बाहर निकलने का इंतजार कर रहे हैं। जद इस घर के अंदर रोते-बिलखते हुए घर से बाहर जाने की बात करते नजर आए हैं।

पिछले एपिसोड में बेबिका ने जद हदीद और अभिषेक मल्हान के लिए खाना बनाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद घर में खाना बनाने की जिम्मेदारी किसी और को सौंपने को लेकर जमकर बहस हुई। बेबिका किचन का काम करते हुए लगातार इन दोनों के खिलाफ बोलती रहीं और खुद के लिए विक्टिम कार्ड जमकर खेलती दिखीं। पूजा भट्ट भी बेबिका के सपोर्ट में नजर आईं। बेबिका के लगातार बमबार्डिंग से परेशान जद आखिरकार अंदर से टूट गए और फूटकर रोने लगे।

रोते-बिलखते दिख रहे हैं जद हदीद, सामान कर लिया है पैक

घर के अंदर की झलकियां सामने आई हैं, जिसे देखकर जद और इस शो के फैन्स परेशान हो उठे हैं। लोगों ने जद का लिए रेड हार्ट शेयर कर उनके लिए प्यार बरसाया है। कुछ यूजर ने लिखा है, 'बेबिका धु्र्वे अब बर्दाश्त करने लायक नहीं रहीं। ऐसा तो रियल लाइफ में भी कोई लड़की नहीं करती। प्रॉब्लम होती है तो जेनरली लड़कियां बंदों को इग्नोर करती है। ये तो खुद सामने से जाकर पोक करती है और फिर विक्टिम कार्ड भी खेलने हैं दीदी को।' एक अन्य ने कहा, 'यार, अब जद के साथ न्याय नहीं हो रहा है। इतना पोक क्यों करती है बेबिका समझ नहीं आता। जद आप टॉप 6 में हो, डोंट वरी।' लोगों ने कहा है- बेबिका कितना प्रोवोक करती हैं।

लोगों ने कहा- मोहतरमा को तो बस पोक करना है

काफी लोगों ने जद के लिए कहा है, 'लोग कल्चर डिफरेंस क्यों नहीं समझते? कोई कैसे सोच सकते है कि वो घर के अंदर हर बार घटिया चिकचिक सहता रहेगा। वो गलत था लेकिन उसने बहुत ही विनम्रता से माफी मांग ली थी। जद हदीद घर के अंदर एडजस्ट होने की बहुत कोशिश कर रहा है लेकिन इन मोहतरमा को तो बस पोक करना है। एक ने कहा- बेबिका भी उतनी ही दोषी है, सही तब होगा जब दोनों क्विट करेगा।

क्यों जद पर भड़की थीं बेबिकी धुर्वे

सबसे पहले जद हदीद को अकांक्षा के साथ फ्रेंच किस मामले में सलमान खान से जमकर झाड़ लगी थी। इस हंगामे के बाद कोलंबिया के इस एक्टर और मॉडल जद को ये महसूस हो गया था कि उनसे गलती हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने घर के उस सदस्य से अपना सिंर भिड़ा लिया है, जिनके कहर से वो अब तक बाहर नहीं निकल पा रहे। दोनों के बीच की नोंक-झोंक ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था जब जद ने बेबिका को कपड़े उतारकर अपना बैक दिखाकर कॉन्ट्रोवर्सी से घिर गए। बेबिका ने उन्हें बहस करते हुए इतना उकसाया था कि उनकी बातें सुनकर गुस्से में जद ने अपना बैक दिखा दिया था।

जद हदीद ने मांग ली थी माफी

ये सच है कि ऐसा इससे पहले कभी इस घर में हुआ नहीं क्योंकि इसे देखकर सबके होश उड़ गए थे। इस घटना के बाद बेबिका ने अपना सूटकेस पैक कर लिया था और कहा था कि या तो वो इस घर में रहेगा या फिर मैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.