जया बच्चन ने ऊंचाई की स्क्रीनिंग में कंगना से दिखाया घमंड

Updated on 10-11-2022 06:21 PM

सूरज बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म ऊंचाई की स्पेशल स्क्रीनिंग में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां जुटी थीं। इवेंट अनुपम खेर ऐक्टिंग स्कूल की तरफ से होस्ट किया गया था। स्क्रीनिंग का एक वीडियो काफी चर्चा में है। इसमें जया बच्चन की एंट्री दिखाई दे रही है। अनुपम खेर उनका स्वागत करते हैं। वहीं पास खड़ी कंगना जया से हेलोजी बोलती हैं। जया उनकी ओर मुड़ती हुई दिखाई दी हैं। इस क्लिप को देखकर लोग जया बच्चन को ट्रोल कर रहे हैं। उनका कहना है कि जया ने घमंड दिखाया और कंगना को इग्नोर किया। जानते हैं क्या है पूरा मामला।

सबसे गर्मजोशी से मिलीं जया पर...

फिल्म ऊंचाई में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका, परिणीति चोपड़ा और डैनी हैं। मूवी शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। वीडियो में कंगना रेड कार्पेट पर पहले से खड़ी दिख रही हैं। जया सबसे गर्मजोशी से मिलती दिखीं। कंगना ने उन्हें हेलो किया तो जया उनकी तरफ मुड़ती हुई दिखाई दीं। हालांकि लोगों को लग रहा है कि जया बच्चन ने कंगना को इग्नोर करके उनके बगल में खड़ी महिला से नमस्ते किया।

लोगों ने जया पर निकाला गुस्सा

एक यूजर ने लिखा है, जो लोग जया की तरह प्रिविलेज्ड नहीं हैं वह उनके लिए नफरत से भरी हैं। वह अपने लोगों से इतने प्यार से मिल रही हैं, लोग कंगना के बारे में बुरा बोलते हैं लेकिन पैप्स और फैन्स के लिए उनका व्यवहार देखो। एक ने लिखा है, जया बच्चन डर गई कंगना से। एक कमेंट है, जया ने देखा भी नहीं कंगना की तरफ। एक यूजर ने कमेंट किया है, कंगना को इग्नोर कर दिया, इस महिला में बहुत घमंड है, रेखा कितनी अच्छी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.