जय शाह ने कहा- IPL खेल सकते हैं पंत:विकेटकीपिंग की तो वर्ल्ड कप टीम में भी मिल सकता है मौका

Updated on 12-03-2024 12:21 PM

BCCI सचिव जय शाह ने इंडियन प्रीमियर लीग और टी-20 वर्ल्ड कप से पहले खिलाड़ियों से जुड़े कई अपडेट्स दिए हैं। उन्होंने विकेटकीपर ऋषभ पंत और केएल राहुल के भारतीय लीग से मैदान पर वापसी की बात कही। साथ ही मोहम्मद शमी के टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की जानकारी दी।

शाह ने इंडियन प्रीमियर लीग में विदेशी निवेश की सूचनाओं को भी खारिज किया। वे सोमवार को मीडिया से चर्चा कर रहे थे। पंत साल 2022 में कार दुर्घटना का शिकार हुए थे, जबकि मोहम्मद शमी की चोट वनडे वर्ल्ड कप और केएल राहुल की इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान उभरी। दोनों NCA में रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।

जय शाह की मुख्य बातें...

पंत वापसी के लिए तैयार हैं बीसीसीआई सचिव ने ऋषभ पंत पर की चोट से उबरने और खेल में वापसी पर जानकारी दी। उन्होंने कहा पंत आईपीएल में वापसी के लिए तैयार हैं। पंत दिसंबर 2022 में एक भीषण कार दुर्घटना के बाद से खेल से दूर हैं। शाह ने कहा- 'वे अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, वे अच्छी कीपिंग भी कर रहे हैं। हम जल्द ही उसे फिट घोषित कर देंगे। अगर वे टी20 वर्ल्ड कप खेल सकें तो यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात होगी। वह हमारे लिए एक अहम खिलाड़ी है। शाह ने कहा, 'अगर वह कीपिंग कर सके तो वह वर्ल्ड कप खेल सकते हैं। देखते हैं कि वह आईपीएल में कैसा प्रदर्शन करते हैं।'

बांग्लादेश के खिलाफ होम सीरीज से शमी की वापसी संभव शाह ने बताया कि शमी सितंबर महीने बांग्लादेश के खिलाफ 3 टेस्ट और 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की होम सीरीज से वापसी कर सकते हैं। उन्होंने कहा- 'शमी की सर्जरी हो गई है, वे भारत वापस आ गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ होम सीरीज के लिए शमी की वापसी की संभावना है।

राहुल IPL से वापसी कर सकते हैं राहुल दाहिने क्वाड्रिसेप्स (जांघ की मांसपेशियां) में दर्द की शिकायत के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी चार मैच नहीं खेल पाए थे। लंदन में इलाज कराने के बाद उनके IPL में लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खेलने की उम्मीद हैं। लोकेश राहुल को इंजेक्शन की जरूरत थी, उन्होंने रिहैब (चोट से उबरने की प्रक्रिया) शुरू कर दिया है और एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) में हैं।'

इंडियन प्रीमियर लीग में विदेशी निवेश नहीं इंडियन प्रीमियर लीग में विदेशी निवेश के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह संभव नहीं है, क्योंकि BCCI कंपनी नहीं सोसाइटी है। उन्होंने कहा- 'BCCI सोसाइटी है और कोई इस में निवेश नहीं कर सकता है।' पिछले साल खबर आई थी कि सऊदी अरब की नजर आईपीएल में अरबों डॉलर के निवेश पर है। भारत में पंजीकृत सोसायटी केंद्र सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक की मंजूरी के बिना विदेशी निवेश स्वीकार नहीं कर सकती है।

22 मार्च से शुरू होगा IPL का मौजूदा सीजन

इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन की शुरुआत 22 मार्च को होगी। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेला जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.