जवाहर नगर मंडल ने ‘रन फार यूनिटी’ पदयात्रा का किया भव्य स्वागत

Updated on 15-11-2025 02:16 PM
रायपुर । लौह पुरुष एवं भारत देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा जिला रायपुर की ओर से रन फॉर यूनिटी पदयात्रा का आयोजन 14 नवंबर को दोपहर 3 बजे किया गया। पदयात्रा में भाजपा संगठन,प्रदेश,जिला,मंडल सहित सैकड़ों युवाओं, महिलाओं व आम नागरिकों ने भाग लिया। भाजपा जिला रायपुर द्वारा यह पदयात्रा दानी स्कूल से प्रारंभ होकर कोतवाली चौक, कंकाली पारा चौक तात्यापारा चौक,ललिता चौक राठौड़ चौक स्टेशन रोड होते हुए फाफाडीह स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कि प्रतिमा के समक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर समापन किया गया।

पदयात्रा में देश भक्ति धुनों के साथ भारत माता की जयकारा लगाते हाथों में तिरंगा झंडा लिए विभिन्न स्कूल के छात्र एवं छात्राएं भी पदयात्रा में शामिल थी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल,रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत,रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा,रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी धरसीवां विधायक अनुज शर्मा,भाजपा जिला रायपुर के अध्यक्ष रमेश ठाकुर विभिन्न आयोग,मंडल के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा,संजय श्रीवास्तव,राजीव अग्रवाल ,पार्षद बद्री प्रसाद गुप्ता,पार्षद श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा,महामंत्री अमित मैशरी शाह,गुंजन प्रजापति,तुषार चोपड़ा,अकबर अली, एवं संगठन एवं प्रदेश व जिले के अनेक पदाधिकारीगण,विभिन्न मंडल के अध्यक्ष उपस्थित थे। 

जवाहर नगर मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल एवं मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि रन फार यूनिटी’ पदयात्रा का भव्य स्वागत जवाहर नगर मंडल द्वारा राठौड़ चौक में किया। स्वागत में उपस्थित मंडल के पदाधिकारियों ने पदयात्रा में शामिल सभी पर पुष्प वर्षा कर विशिष्ट जनो को रंग बिरंगे पुष्पों की माला पहनाई। सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयकारों एवं वंदे मातरम के नारों से पूरा राठौड़ चौक गूंज उठा। आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जंघेल तात्यापारा वार्ड की पार्षद एवं जोन 7 अध्यक्ष श्रीमति श्वेता विश्वकर्मा जी,मंडल महामंत्री रमेश शर्मा,उपाध्यक्ष साजन श्रीवास,नीलू तलमेल,चंद्रेश शाह,पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश पांडे,अर्पित सूर्यवंशी,शंकर साहू,प्रियंका साहू,सरोज गुरूगोसाईं,पूनम सोनी,वेणुका शुक्ला,मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन,मनीष शर्मा,रिखी राम श्रीवास,कुशल गेंडेकर,कौशल जंघेल,आनंद कामडे,शंकर शर्मा,सूरज शर्मा,विनय शर्मा, भरत कुंडे, पीलू कुलदीप,रियाज अहमद,गौरव शर्मा, विशेष रूप से उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.