जंजीर और अमिताभ पर जावेद ने कही ऐसी बात, धर्मेंद्र बोले- 'दिखावे की इस दुनिया में हकीकतें दबी रह जाती हैं

Updated on 12-10-2022 07:19 PM

बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने बीते दिन (11 अक्टूबर) को 80वां जन्मदिन मनाया। एक ओर जहां सिनेमालवर्स और अमिताभ के फैन्स के बीच इसका खास उत्साह देखने को मिला तो दूसरी ओर सेलेब्स ने भी बच्चन साहब को बधाई दी और अलग अलग किस्से साझा किए। ऐसे में जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने फिल्म जंजीर (Zanjeer)का जिक्र करते हुए बताया कि ये फिल्म धर्मेंद्र के लिए लिखी गई थी, लेकिन उन्होंने मना कर दी थी। धर्मेंद्र (Dharmendra) के बाद कई सेलेब्स ने इसे मना किया और फिर ये फिल्म अमिताभ के पास पहुंची। इसके बाद की बात तो सिनेमा के इतिहास है, जिसे सभी जानते हैं।

जंजीर पर बोले जावेद
दरअसल बीते दिन अमिताभ बच्चन ने अपना 80वां जन्मदिन मनाया। अमिताभ के बर्थडे को लेकर बीते कुछ दिनों से हर जगह उन ही का जिक्र था। ऐसे में इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान जावेद अख्तर ने बताया कि कैसे जंजीर, अमिताभ नहीं बल्कि धर्मेंद्र के लिए लिखी गई थी, लेकिन उनके मना करने के बाद कई और सेलेब्स ने इसे मना किया और आखिरकार फिल्म अमिताभ बच्चन को मिली। जावेद की इस बात पर अब धर्मेंद्र ने रिएक्ट किया है।

क्या है धर्मेंद्र का ट्वीट
  धर्मेंद्र ने कमेंट करते हुए लिखा, 'जावेद कैसे हो, दिखावे की इस दुनिया में हकीकतें दबी रह जाती हैं। जीते रहो, दिलों को गुदगुदाना खूब आता है, काश सिर चढ़ के बोलने का जादू भी सीख लिया होता..। ज़ंजीर के लिए मना कर इमोशनल मजबूरी थी। इस बारे में मैंने आप की अदालत में बात की थी। इसलिए प्लीज़ मुझे गलत न समझें। मैं जावेद और अमित से हमेशा प्यार करूंगा।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना को लोग स्टार किड मानते हैं, लेकिन उनका बचपन फिल्मों की चमक-दमक से काफी अलग रहा। उन्होंने कई इंटरव्यूज में खुद बताया…
 20 June 2026
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स में काम करने वाले सोमेन मिश्रा ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर संगीन आरोप लगाया है। सोमेन ने दावा किया है कि अनुराग कश्यप ने एक…
 20 June 2026
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब गहराता जा रहा है। आम जनता से लेकर राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच जहां शेखर…
 20 June 2026
अयोध्‍या में श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर से चंदा चोरी का मामला खूब तूल पकड़ रहा है। एक तरफ जहां इस बाबत यूपी SIT जांच में जुटी है और 100 से अध‍िक…
 19 June 2026
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाकर मशहूर हुए तन्मय वेकारिया हाल ही सेट पर भावुक हो गए। तन्मय मां को याद कर इस…
 19 June 2026
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर मशहूर हुए सुनील लहरी एक्टिंग से दूर होकर भी फैंस संग जुड़े हैं और सोशल मीडिया पर अकसर ही काम की बातें और किस्से…
 19 June 2026
16 साल पहले '3 इडियट्स' जैसी पसंदीदा फिल्म बनाने वाले राजकुमार हिरानी ने अब इसके सीक्वल के बारे में जानकारी दी है। फिल्ममेकर ने बताया कि वह और उनके राइटर…
 19 June 2026
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' इस शुक्रवार, 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। यह 2012 में आई इसी नाम की फिल्म का…
 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
Advt.