साधु जैसी जटाएं, योद्धाओं वाली ताकत, छक्कों में डील करने वाला कैरेबियाई, नाम से थर्राते हैं गेंदबाज

Updated on 07-04-2023 07:43 PM
लखनऊ: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में खेलने वाले 671 क्रिकेटरों में से केवल एक ने टूर्नामेंट में अपनी शुरुआती दो पारियों में अर्धशतक बनाए हैं और उन प्लेयर का नाम काइल मेयर्स है। कुछ लोग मेयर्स में क्रिसे गेल की भी झलक देखते हैं। लखनऊ सुपरजायंट्स ने इस प्लेयर को मेगा ऑक्शन में सिर्फ 50 लाख रुपये में खरीदा था, जो एक बेहतरीन दांव था। पूरे सीजन बेंच पर बैठने के बाद इस साल उन्हें जब मौका मिला, तो अपने डेब्यू आईपीएल मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने 38 गेंदों में ताबड़तोड़ 73 रन की मैच विनिंग पारी खेली तो अगले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ भी उनके बल्ले से 22 गेंद में 53 रन जबरदस्त अर्धशतकीय पारी निकली थी।
दो मैच में 10 चौके और 9 छक्के
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2021 में उन्हे बतौर रिजर्व प्लेयर स्क्वॉड का हिस्सा जरूर बनाया था, लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला था। पिछले साल यूएई में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्टइंडीज की ओर से ओपनिंग करते हुए मेयर्स ने कैमरन ग्रीन की बॉल पर बैक-फ़ुट ड्राइव लगाते हुए कवर के ऊपर से 105 मीटर का शॉट लगाया था। उनकी ताकत और बैलेंस को देखते हुए सुपरजायंट्स के मेंटॉर गौतम गंभीर भी हैरान रह गए थे। बावजूद इसके मेयर्स इस सीजन की शुरुआत बेंच से ही करते अगर क्विंटन डिकॉक अपनी नेशनल टीम साउथ अफ्रीका के साथ बिजी न होते। अब शुरुआती दो मौकों को मेयर्स ने दोनों हाथों से भुना लिया है।
अब टीम से निकालना असंभव
मेयर्स ने एमएस धोनी के घरेलू मैदान पर 200 से अधिक रनों का पीछा करते हुए आईपीएल के अपने डेब्यू मैच में 53 रन की तूफानी पारी खेली थी। ऐसे में आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले तीसरे मैच में उन्हें बाहर रखना टीम मैनेजमेंट के लिए असंभव हो चुका है। अगर लखनऊ अपनी प्लेइंग इलेवन में डिकॉक और मेयर दोनों को रखना चाहती है तो मार्कस स्टोइनिस को बाहर बैठना होगा। डी कॉक ने 26 मार्च को 44 गेंदों पर टी20 इंटरनेशनल शतक लगाया है जबकि स्टोइनिस ने केवल 33 रन बनाए और आईपीएल में अपने पहले दो मैचों में अभी तक गेंदबाजी नहीं की। निकोलस पूरन और मार्क वुड तीसरे और चौथे विदेशी स्लॉट को भर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.