टीम इंडिया में वापस लौटते ही जसप्रीत बुमराह बन जाएंगे T20 कप्तान, समझिए पूरा सेनेरियो

Updated on 26-07-2023 04:14 PM
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज दौरे के बाद टीम इंडिया आयरलैंड दौरे पर जाएगी। इस दौरे पर भारत को 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। रिपोर्ट्स है कि इस दौरे पर हार्दिक पंड्या सहित तमाम सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया जाएगा। ऐसे में एक सवाल है, जिसका हर कोई जवाब जानना चाहता है- क्या T20 में भारत को नया कप्तान मिलेगा? क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो जसप्रीत बुमराह वापसी करेंगे और वही टीम के कप्तान हो सकते हैं।

तीन टी-20 मैच 18, 20 और 23 अगस्त को होने हैं। दरअसल, विंडीज दौरे के बाद एक कैंप आयोजित किया जाएगा। मुख्य कोच राहुल द्रविड़ चाहते हैं कि एशिया कप के लिए चुने गए सभी खिलाड़ी शिविर में भाग लें। इस मामले में अपवाद जसप्रीत बुमराह हो सकते हैं, जिन्हें भारतीय टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर टी 20 मैचों में परखना चाहते हैं। बतादें कि बुमराह 10 महीने के लंबे चोट के ब्रेक से वापसी कर रहे हैं। उनकी सर्जरी भी हुई थी।

दरअसल, द्रविड़ ने एशिया कप की तैयारी के लिए बेंगलुरु में एक हफ्ते के कैंप का सुझाव दिया है। 6 टीमों की इंट्रा-कॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए टीम के श्रीलंका जाने से पहले शिविर 24-25 अगस्त को शुरू हो सकता है। 30 अगस्त से 17 सितंबर तक चलने वाली चैंपियनशिप में भारत का पहला मैच 2 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ है। रिपोर्ट्स यह भी है कि द्रविड़ और उनके सहयोगी स्टाफ के सदस्यों को इस कैंप के लिए 18-23 अगस्त को आयरलैंड टी20 सीरीज से आराम दिया गया है।

इस बीच भारतीय टीम बारबाडोस पहुंच गई है, जहां वह 27 और 29 जुलाई को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन में से दो वनडे मैच खेलेगी। टीम में पंड्या, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और उमरान मलिक शामिल हो गए हैं, जिन्हें वनडे के लिए चुना गया है। यशस्वी जयसवाल को छोड़कर टेस्ट विशेषज्ञ आर अश्विन, अजिंक्य रहाणे और नवदीप सैनी भारत के लिए रवाना हो गए हैं। जयसवाल यहीं रुके हैं, क्योंकि वह टी-20 टीम का हिस्सा हैं। पांच मैचों की टी20 सीरीज 3 अगस्त से 13 अगस्त 2023 तक खेली जानी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.