जसप्रीत बुमराह vs वैभव सूर्यवंशी: यॉर्कर किंग या उभरता सितारा, मैच से पहले जानें कौन किस पर पड़ सकता है भारी

Updated on 07-04-2026 12:52 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 7 अप्रैल यानी आज खेला जाएगा। इस मैच पर सभी फैंस की नजरें रहने वाली हैं। इसकी वजह है कि पहली बार भारत के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह और युवा प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी एक दूसरे के आमने-सामने होंगे।

एक है कि बड़े-बड़े बल्लेबाजों को घुटनों पर ले आता है। दूसरा अपने सामने बडे़ से बड़े गेंदबाज को टिकने नहीं देता। दोनों के बीच बैटल काफी रोमांचक होने वाला है।

पिछले साल नहीं हो पाई थी मुलाकात

बता दें कि पिछले साल (2025) आईपीएल में जब राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला जयपुर में हुआ था तो वैभव सूर्यवंशी जसप्रीत बुमराह को फेस नहीं कर पाए थे क्योंकि वह जल्दी आउट हो गए थे। वह दूसरी गेंद पर ही दीपक चाहर के सामने डक पर आउट हो गए थे।

किसका पलड़ा रह सकता है भारी?

यह काफी कठिन सवाल है कि जब दिग्गज जसप्रीत बुमराह और 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंंशी आमने-सामने होंगे तो किसका पलड़ा भारी रहेगा। लेकिन बुमराह का यह बैटल जीतने का ज्यादा चांस है। इसकी वजह है उनका अनुभव। जस्सी काफी ज्यादा एक्सपीरियंंस खिलाड़ी हैं। वहीं दूसरी ओर वैभव सूर्यवंशी काफी युवा हैं।

उनपर टैलेंट की कमी नहीं है इसमें कोई दोहराय नहीं। लेकिन उनमें अनुभव की कमी है। ऐसे में बुमराह का पलड़ा वैभव पर भारी रह सकता है। लेकिन वैभव सूर्यवंशी सरप्राइज जरूर कर सकते हैं क्योंकि उन्होंने अपने सामने बड़े से बड़े गेंदबाज को टिकने नहीं दिया है।

जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल करियर

जसप्रीत बुमराह 2013 से आईपीएल खेल रहे हैं। उन्होंने 147 आईपीएल मुकाबलों में अब तक 183 विकेट झटके हैं। दूसरी ओर, वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल ही राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 9 मुकाबलों में आईपीएल में 213.37 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 335 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से आईपीएल में 1 शतक और 2 अर्धशतक देखने को मिले हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नई दिल्ली: पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए फीफा वर्ल्ड कप 2026 आखिरी टूर्नामेंट होने वाला है। स्पेन के खिलाफ राउंड ऑफ 16 की भिड़ंत से पहले रोनाल्डो…
 06 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पांच बार की चैंपियन ब्राजील पर नॉर्वे की 2-1 की ऐतिहासिक जीत के बाद, सोशल मीडिया पर स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड के एक…
 06 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे पर मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। पहला मुकाबला बारिश के चलते नतीजे तक नहीं पहुंच पाया था। फिर…
 06 July 2026
नई दिल्ली: हर पीढ़ी में एक ऐसा खिलाड़ी आता है जिसके लिए फैंस की दीवानगी आसमान छू जाती है। इंग्लैंड की फुटबॉल टीम के दिग्गज डेविड बेकहम की फीमेल फैन…
 04 July 2026
नई दिल्ली: कोलंबिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने अजेय रिकॉर्ड को राउंड ऑफ 32 में भी बरकरार रखा है। टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कैनसस सिटी स्टेडियम…
 04 July 2026
नई दिल्ली: इंडिया ए के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के तीसरे दिन दुर्भाग्यशाली रहे और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपना 10वां शतक लगाने से महज 6 रन…
 04 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 यानी कि प्री-क्वार्टर फाइनल के एक बेहद हाई-वोल्टेज मुकाबले में FIFA ने अचानक बड़ा बदलाव किया है। मेजबान मेक्सिको और…
 04 July 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार कीशाम 7 बजे से…
 02 July 2026
नई दिल्ली: बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच पूरा नहीं हो सका। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के…
Advt.