कवाला डांस पर जमकर थिरके भारत में जापानी राजदूत, रजनीकांत की स्टाइल में ऐसे घुमाया चश्मा

Updated on 17-08-2023 01:54 PM
नई दिल्ली/टोक्यो: भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी के डांस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी गाने पर थिरकते हुए नजर आए। 17 सेकेंड के डांस का वीडियो खुद राजदूत हिरोशी सुजुकी ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्ववर्ती ट्विटर) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। इस वीडियो में हिरोशी सुजुकी के साथ जापानी यूट्यूबर मायो सैन भी डांस करती दिखाई दीं। इस वीडियो में हिरोशी सुज़ुकी ने रजनीकांत की चश्मा पहनने की चर्चित स्टाइक को भी कॉपी करने की कोशिश की।


एक्स पर जापानी राजदूत ने क्या लिखा

हिरोशी सुजुकी ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा कि जापानी यूट्यूबर मेयो सैन के साथ कवाला डांस का वीडियो। रजनीकांत के प्रति मेरा प्यार जारी है। उन्होंने इस पोस्ट में रजनीकांत को टैग करते हुए उनकी नई फिल्म जेलर का नाम भी लिखा है। सुजुकी ने वीडियो का क्रेडिट जापानी यूट्यूबर मेयो सैन की टीम को दिया है। 7 घंटे पहले शेयर किए गए इस वीडियो को लगभग 2000 लोगों ने रिट्वीट और 8000 से अधिक लोगों ने लाइक किया है।


जापानी विदेश मंत्री भी नाटू-नाटू की कर चुके हैं तारीफ

जुलाई के आखिरी हफ्ते में भारत-जापान फोरम में हिस्सा लेने नई दिल्ली आए जापानी विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने आरआरआर फिल्म की तारीफ की थी। हयाशी ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि उन्होंने टोक्यो से दिल्ली की उड़ान के दौरान महान फिल्म आरआरआर देखी। मैंने उसे काफी पसंद किया। उन्होंने कहा कि उन्हें रामचरण जूनियर काफी पसंद हैं। जब नाटू-नाटू गाने पर डांस की बात आई तो उस मंच पर मौजूद भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हंसते हुए डांस से इनकार कर दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.