चीन से मुकाबले के लिए टॉमहॉक मिसाइल का जखीरा खरीदेगा जापान, ग्लोबल टाइम्स ने उगला जहर

Updated on 06-10-2023 02:00 PM
बीजिंग: जापान ने वित्तीय वर्ष 2025 में अमेरिका से टॉमहॉक क्रूज मिसाइलों की खरीद शुरू करने का ऐलान किया है। जापान के रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा ने बुधवार को अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के साथ पहली आमने-सामने की बातचीत के बाद वॉशिंगटन में इसकी घोषणा की। इसके बाद से ही चीन बेचैन हो गया है। उसे डर है कि जापान इन मिसाइलों का इस्तेमाल चीनी सेना के खिलाफ कर सकता है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने एक चीनी सैन्य पर्यवेक्षक के हवाले से धमकाते हुए कहा कि अगर जापान, चीन को निशाना बनाने का इरादा रखता है, तो संभावित जवाबी हमलों के दायरे में उसे भी शामिल किया जाएगा। अखबार ने यह भी लिखा कि चीन को निशाना बनाकर इंडो-पैसिफिक में टॉमहॉक मिसाइल को तैनात करने की अमेरिकी योजना निरर्थक साबित होगी।

चीन ने जापान की आलोचना की

ग्लोबल टाइम्स ने चीनी सैन्य विशेषज्ञ और टीवी कमेंटेटर सोंग झोंगपिंग के हवाले से लिखा कि जापान का अमेरिका से टॉमहॉक मिसाइलों की खरीद का उद्देश्य पूर्वव्यापी हमले शुरू करने की अपनी क्षमता को मजबूत करना और वाशिंगटन के साथ सैन्य सहयोग को बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि जापान टॉमहॉक क्रूज मिसाइलों की तैनाती एजिस से लैस युद्धपोतों पर करेगा। एजिस बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम है, जिसे खास तौर पर युद्धपोतों के लिए बनाया गया है। चीन का मानना है कि अमेरिका, जापान को हथियारों से जानबूझकर लैस कर रहा है। वह चीन के खिलाफ एक मोहरे के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए जापान को मिसाइलों और दूसरे हथियारों से पाट रहा है।


अमेरिका से 400 टॉमहॉक खरीदेगा जापान

जापान ने अमेरिका से 400 टॉमहॉक मिसाइल खरीदने की योजना बनाई है। टॉमहॉक मिसाइल की रेंज 1600 किलोमीटर है। जापान जिस वेरिएंट को खरीद रहा है, वह टॉमहॉक ब्लॉक-4 है। हालांकि, इस खरीद के लिए अमेरिकी कांग्रेस के अनुमोदन की आवश्यकता है, लेकिन बाइडन प्रशासन ने इसे अभी तक मंजूरी के लिए पेश नहीं किया है। टॉमहॉक मिसाइल को पहली बार 1991 के फारस की खाड़ी युद्ध में इस्तेमाल किया गया था। जापान का मानना है कि यह मिसाइल चीन से लगी उसकी समुद्री सीमा को कवर करने में सक्षम है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.