जापान ओपन- पीवी सिंधु टूर्नामेंट के पहले राउंड से बाहर:सिम यू-जिन ने हराया

Updated on 16-07-2025 01:26 PM

ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु टोक्यो में हो रहे जापान ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। उन्हें कोरिया की सिम यू-जिन ने लगातार दो गेम हरा दिया।

मेंस डबल्स में सात्विक साईराज रंकीरेड्‌डी और चिराग शेट्‌टी की जोड़ी राउंड-16 में पहुंच गई हैं। वहीं मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन टूर्नामेंट के राउंड-16 में पहुंच गए हैं।

दोनों ही गेम में भारतीय जोड़ी हावी रही

सात्विक साईराज रंकीरेड्‌डी और चिराग शेट्‌टी ने बुधवार को मेंस डबल्स मैच में कि डोंग-जू और कांग मिन ह्युक की जोड़ी को 21-18 21-10 से हराकर अगले राउंड में अपना स्थान पक्का कर लिया। यह मैच 40 मिनट तक चला। दोनों ही गेम में रेड्‌डी और शेट्‌टी की जोड़ी कोरियाई खिलाड़ियों पर हावी रही।

लक्ष्य सेन ने वांग जिनसेंग को हराया 

लक्ष्य सेन ने पहले राउंड में चीनी खिलाड़ी वांग जिनसेंग को हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। उन्होंने चीनी खिलाड़ी को 21-11, 21-18 से हराया।

पीवी सिंधु को सिम यू-जिन ने हराया 

विमेंस सिंगल्स में पीवी सिंधु को कोरियाई खिलाड़ी सिम यू-जिन से पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा।

37 मिनट तक चले इस मैच में दोनों ही गेम में कोरियाई खिलाड़ी हावी रहीं। उन्होंने पहले गेम में 21-15 और दूसरे में 21-14 से हराया।

विमेंस डबल्स में हार 

वहीं विमेंस डबल्स रुतपर्णा पांडा और श्वेतपर्णा पांडा की जोड़ी मंगलवार को शुरुआती दौर में ही जापान की कोकोना इशिकावा और मायको कावाज़ोई से सीधे गेम में हारकर बाहर हो गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.