अनंत अंबानी और राधिका की पार्टी में शिखर पहाड़िया संग दिखीं जान्हवी कपूर

Updated on 31-12-2022 05:21 PM
एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की हाल ही राधिका मर्चेंट के साथ रोका और सगाई हुई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अभी तक सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अनंत अंबानी और राधिका के लिए रखी गई पार्टी में बॉलीवुड की भी कई हस्तियां शामिल हुईं। इस पार्टी की कुछ इनसाइड तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें एक्ट्रेस जान्हवी कपूर कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और दोस्त ओरी के साथ नजर आ रही हैं। पार्टी में सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, शाहरुख खान और अन्य सेलेब्स भी मौजूद थे, पर सभी की नजरें जान्हवी और शिखर पहाड़ियां भी टिकी थीं।
ओरी ने Anant Ambani और Radhika Merchant की पार्टी की कुछ इनसाइड तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इनमें वह Salman Khan से लेकर Janhvi Kapoor और Shikhar Pahariya के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। जान्हवी इस पार्टी में पिंक कलर की साड़ी पहनकर पहुंचीं तो गेट पर शिखर पहाड़िया ने उनका वेलकम किया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

करण के शो में कबूली थी रिश्ते की बात

मालूम हो कि जान्हवी कपूर जब 'कॉफी विद करण 7' में नजर आई थीं तो उन्होंने शिखर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप की बात कबूल की थी। तब दोनों की साथ वाली कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायल हुई थीं।

हो गया था ब्रेकअप, अब पैचअप?

जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहे थे, पर बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था। लेकिन अब जिस तरह से दोनों अनंत अंबानी और राधिका की सगाई पार्टी में एक साथ नजर आए, उसे देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि जान्हवी और शिखर का पैचअप हो गया है।


शिखर के साथ दिखे थे बोनी कपूर

कुछ दिन पहले ही जान्हवी कपूर के पिता और फिल्ममेकर बोनी कपूर भी शिखर पहाड़िया के साथ नजर आए थे। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो जान्हवी 2022 में फिल्म 'मिली' में नजर आई थीं। अगले साल यानी 2023 में उनकी दो फिल्में- 'बवाल' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' रिलीज होंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.