रणजी ट्रॉफी में जम्मू और कश्मीर ने रचा इतिहास, पहली बार जीता टूर्नामेंट का खिताब

Updated on 28-02-2026 05:16 PM
नई दिल्ली: जम्मू और कश्मीर की क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट के इतिहास में टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी। जम्मू कश्मीर के सामने सितारों से सजी कर्नाटक की टीम थी। फाइनल मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ लेकिन पहली पारी में बढ़त की वजह से जम्मू कश्मीर की टीम रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन की चैंपियन बनी।

कर्नाटक की प्लेइंग इलेवन में भारत के लिए टेस्ट खेले चुके 5 खिलाड़ी- केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, देवदत्त पडिक्कल और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल थे। जम्मू कश्मीर की प्लेइंग इलेवन में शामिल किसी भी खिलाड़ी के पास इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव नहीं था। इसके बाद भी कर्नाटक की टीम पारस डोगरा की टीम का मुकाबला नहीं कर पाई।

जम्मू कश्मीर ने पहली पारी में ठोके 584 रन

जम्मू कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में जम्मू कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन बोर्ड पर लगा दिए। शुभम पुंडीर ने शतक ठोका और 121 रन की पारी खेली। इसके अलावा यावर हसन (88), साहिल लोत्रा (72), कन्हैया वाधवन (70) पारस डोगरा (70) और अब्दुल समद ने भी फिफ्टी लगाई और कुछ अच्छी पारियां खेली। कर्नाटक के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने पंजा खोला।

आकिब नबी ने बॉलिंग में पंजा खोला

जम्मू कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन बनाने के बाद कर्नाटक को पहली पारी में 293 रन पर ऑल आउट कर दिया और 291 रन की बढ़त बना ली। कर्नाटक के लिए मयंक अग्रवाल ने सेंचुरी लगाई और 160 रन बनाए। इसके अलावा क्रुतिक शर्मा ने 36 रन बनाए। केएल राहुल फ्लॉप रहे। कर्नाटक को 293 रन पर रोकने में इन फॉर्म आकिब नबी ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पंजा खोला। सुनील कुमार और युद्धवीर सिंह चरक ने 2-2 विकेट लिए। 1 विकेट साहिल लोत्रा को भी मिला।

दूसरी पारी में कामरान और साहिल का शतक

दूसरी पारी में जम्मू कश्मीर के लिए कामरान इकबाल के साथ ही साहिल लोत्रा ने शतक बनाया। टीम को 11 रनों पर दो झटके लग गए थे। लेकिन सलामी बल्लेबाज कामरान ने पारी संभाल ली। वह मैच के दिन सुबह ही हुबली पहुंचे थे। साहिल को भी इंजरी की वजह से इस मैच में खेलने का मौका मिला। दूसरी पारी में जम्मू कश्मीर ने 4 विकेट पर 342 रन बनाए। कामरान ने नाबाद 160 और साहिल ने नाबाद 101 रनों की पारी खेली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नई दिल्ली: पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए फीफा वर्ल्ड कप 2026 आखिरी टूर्नामेंट होने वाला है। स्पेन के खिलाफ राउंड ऑफ 16 की भिड़ंत से पहले रोनाल्डो…
 06 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पांच बार की चैंपियन ब्राजील पर नॉर्वे की 2-1 की ऐतिहासिक जीत के बाद, सोशल मीडिया पर स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड के एक…
 06 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे पर मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। पहला मुकाबला बारिश के चलते नतीजे तक नहीं पहुंच पाया था। फिर…
 06 July 2026
नई दिल्ली: हर पीढ़ी में एक ऐसा खिलाड़ी आता है जिसके लिए फैंस की दीवानगी आसमान छू जाती है। इंग्लैंड की फुटबॉल टीम के दिग्गज डेविड बेकहम की फीमेल फैन…
 04 July 2026
नई दिल्ली: कोलंबिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने अजेय रिकॉर्ड को राउंड ऑफ 32 में भी बरकरार रखा है। टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कैनसस सिटी स्टेडियम…
 04 July 2026
नई दिल्ली: इंडिया ए के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के तीसरे दिन दुर्भाग्यशाली रहे और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपना 10वां शतक लगाने से महज 6 रन…
 04 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 यानी कि प्री-क्वार्टर फाइनल के एक बेहद हाई-वोल्टेज मुकाबले में FIFA ने अचानक बड़ा बदलाव किया है। मेजबान मेक्सिको और…
 04 July 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार कीशाम 7 बजे से…
 02 July 2026
नई दिल्ली: बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच पूरा नहीं हो सका। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के…
Advt.