जेम्स एंडरसन खेलेंगे दूसरा टेस्ट : इंग्लैंड ने मैच से एक दिन पहले प्लेइंग-11 घोषित की 20 साल के शोएब बशीर करेंगे डेब्यू

Updated on 02-02-2024 12:52 PM

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 एक दिन पहले ही घोषित कर दी है। 41 साल के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन मार्क वुड की जगह लेंगे। वहीं इंजर्ड लेफ्ट आर्म स्पिनर जैक लीच की जगह 20 साल के ऑफ स्पिनर शोएब बशीर डेब्यू करेंगे।

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीरीज का दूसरा टेस्ट कल यानी 2 फरवरी से खेला जाएगा। मुकाबला विशाखापट्टनम में सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।

4 स्पिनर्स और एक पेसर के साथ उतरेगी टीम
इंग्लैंड टीम ने दूसरे टेस्ट की प्लेइंग-11 में 2 ही बदलाव किए हैं। एंडरसन टीम में एकमात्र पेसर रहेंगे। वहीं बशीर टीम के दूसरे ऑफ स्पिनर रहेंगे। उनके अलावा जो रूट भी पार्ट टाइम ऑफ स्पिन फेंकते हैं, लेकिन पहले टेस्ट में उन्होंने दोनों पारियां मिलाकर 48 ओवर गेंदबाजी की थी। ऐसे में उन्हें पार्ट टाइमर तो नहीं ही कहा जा सकता।

रूट फिलहाल टेस्ट ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भी चौथे नंबर पर हैं। टीम में लेग स्पिनर रेहान अहमद भी खेलेंगे। वहीं हैदराबाद में डेब्यू करने वाले प्लेयर ऑफ द मैच टॉम हार्टले एकमात्र लेफ्ट आर्म स्पिनर रहेंगे।

भारत के खिलाफ 139 विकेट ले चुके एंडरसन
जिमी एंडरसन इंग्लैंड टीम के सबसे अनुभवी प्लेयर हैं। उनके नाम 183 टेस्ट में 690 विकेट हैं, जो बतौर पेसर दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। भारत के खिलाफ वह महज 35 टेस्ट में 139 विकेट ले चुके हैं। भारत में भी उन्होंने 13 टेस्ट में 34 विकेट लिए हैं। वह 2006 में पहली बार टेस्ट खेलने भारत आए थे, वह छठी बार भारत में टेस्ट दौरे पर आए हैं।

बैटिंग ऑर्डर में कोई बदलाव नहीं
हैदराबाद में खेलने वाले सभी 7 बैटर्स अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब रहेंगे। जैक क्रॉले और बेन डकेट ओपनिंग करेंगे। ओली पोप, रूट और जॉनी बेयरस्टो मिडिल ऑर्डर की कमान संभालेंगे। बेन स्टोक्स कप्तान रहेंगे, वहीं बेन फोक्स विकेटकीपिंग करेंगे।

दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11
बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, जैक क्रॉले, बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर और जिमी एंडरसन।

घुटने में इंजरी के कारण बाहर हुए जैक लीच

जैक लीच हैदराबाद में पहले टेस्ट के दौरान इंजर्ड हो गए थे। फील्डिंग के दौरान उनके घुटने में चोट लगी थी। इसके बावजूद उन्होंने दूसरी पारी में 10 ओवर बॉलिंग कर एक विकेट लिया था। 

भारत से रजत या सरफराज कर सकते हैं डेब्यू
टीम इंडिया से भी दूसरे टेस्ट में एक या दो प्लेयर डेब्यू कर सकते हैं। पहला टेस्ट खेलने वाले रवींद्र जडेजा और केएल राहुल इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं। जडेजा की जगह तो कुलदीप यादव शामिल हो जाएंगे। लेकिन राहुल की जगह रजत पाटीदार या सरफराज खान को मौका मिल सकता है। दोनों ने ही टेस्ट डेब्यू नहीं किया है और शुक्रवार को किसी एक प्लेयर का खेलना तो कन्फर्म है। 

सीरीज में 1-0 से आगे इंग्लैंड
इंग्लैंड ने 5 टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला 28 रन से जीता था। हैदराबाद टेस्ट जीतकर टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। दूसरा टेस्ट 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से सौराष्ट्र में शुरू होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.