कश्मीर में जमात-ए-इस्लाम की 200 करोड़ की संपत्ति सील:घाटी में अलगाववादियों को फंडिंग देता है संगठन

Updated on 20-12-2022 05:36 PM

जम्मू-कश्मीर में अलगाववादियों को फंडिंग देने वाले प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी की 100 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी रविवार को स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने सील की। यह कार्रवाई गांदरबल, बांदीपोरा, कुपवाड़ा और बारामूला जिलों में हुई।

राज्य में आतंकी संगठनों की फंडिंग रोकने के लिए एजेंसी पिछले कुछ समय से कार्रवाई कर रही है। इसके तहत अब तक जमात-ए-इस्लामी की 200 करोड़ रुपए की संपत्ति सील की जा चुकी है। जमात ने बीते 30 साल में घाटी में अपना विशाल साम्राज्य खड़ा कर लिया है। इसमें जमीन, शॉपिंग मॉल और स्कूल समेत बड़ी संख्या में अचल संपत्ति शामिल है।

जमात-ए-इस्लामी की 188 संपत्तियों की पहचान
SIA के अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने करीब 188 संपत्तियों की पहचान की है। इनकी कीमत लगभग 1000 करोड़ रुपए के है। इन सभी संपत्तियों को जल्द ही सील कर दिया जाएगा और बैंक खातों को सत्यापन के बाद फ्रीज किया जाएगा।

घाटी में जमात के 300 स्कूलों पर भी प्रतिबंध
जमात-ए-इस्लामी अकेले कश्मीर में 300 से अधिक स्कूल चलाता था। अब इन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। सुरक्षा अधिकारियों को आशंका थी कि यहां पढ़ रहे छात्रों को आतंकवाद या अलगाववाद में धकेला जा सकता है।

लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर की संपत्ति भी कुर्क हुई
कश्मीर के डोडा में अधिकारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के फरार कमांडर अब्दुल राशिद उर्फ जहांगीर की संपत्ति कुर्क कर ली है। अब्दुल फिलहाल सीमा पार से घाटी में आतंक फैलाने की कोशिशों में लगा है। डोडा जिले के थाथरी के खानपुरा गांव में उसकी चार कनाल से अधिक की भूमि पर मजिस्ट्रेट के निर्देश के बाद कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक अब्दुल कयूम ने कहा कि उन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी जो पाकिस्तान से ऑपरेट कर रहे हैं। ये लोग सोशल मीडिया से युवाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं।

आतंकी घटनाओं में 168% की कमी: अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा किया है कि सर्जिकल स्ट्राइक सहित सरकार के उठाए गए अन्य कठोर कदमों की वजह से 2014 के बाद से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की घटनाओं में 168% की कमी आई है। वहीं, नार्थ ईस्ट में उग्रवादी घटनाओं में 80% की कमी दर्ज की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.