जल जीवन मिशन याने हर घर व व्यक्ति को पानी उपलब्ध कराने का मिशन

Updated on 25-01-2024 11:47 AM

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कलेक्टर सभागृह में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और जल निगम की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन याने की हर एक व्यक्ति व परिवार को जल उपलब्ध कराना है। अगर अभी भी कोई मौहल्ला, टोला या गांव छूट गया है तो प्रस्ताव बनाए। इस मामलें पर उन्होंने कलेक्टर ड़ॉ. गिरीश कुमार मिश्रा को भी निर्देश दिए कि ऐसी स्थिति अगर है तो अपने निर्देशन में इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए प्रस्ताव तैयार कराये। प्रस्ताव बनाकर भेजने के साथ ही उनकी जानकारी उन्हें भी दे। इसके अलावा हर एक गांव के स्कूल, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र और महाविद्यालयों को भी इस योजना से जोड़े। जल जीवन से सम्बंधित दोनों विभागों को यह भी निर्देश दिए कि समय पर पूरा करने के साथ ही गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

सामूहिक योजनाओं पर ज्यादा फोकस करें

पीएचई मंत्री श्रीमती उइके ने विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि एकल योजनाओं में स्त्रोत जल्द समाप्त होने की ज्यादा गुंजाइश होती है। जल निगम के साथ पीएचई भी सामूहिक योजनाओं पर फोकस करें। गाँवो के आसपास की नदियों व नालों पर केंद्रित योजनाएं बनाए। नलकूप और कुएं किसी भी समय भूमि का जल स्तर नीचे गिरने से खत्म हो सकते हैं। पीएचई मंत्री श्रीमती उइके ने विशेष पिछड़ी जाति बैगा बस्तियों में जल जीवन मिशन की योजनाओं की जानकारी ली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.