जायसवाल ने एंडरसन को जड़े लगातार तीन छक्के : कुलदीप की गलती से गिल रन आउट, रोहित ने गुस्से में पटकी कैप मोमेंट्स

Updated on 19-02-2024 01:32 PM

भारत ने इंग्लैंड को राजकोट टेस्ट में 434 रन से हरा दिया है। इस जीत से भारतीय टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। चौथा मुकाबला रांची में 23 से 27 फरवरी के बीच खेला जाएगा।

रविवार को भारतीय टीम ने 430/4 के स्कोर पर दूसरी पारी का ऐलान किया और इंग्लैंड को जीत के लिए 557 रन का टारगेट दिया। आखिरी पारी में इंग्लिश टीम 122 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले, इंग्लैंड पहली पारी में 319 रन पर ऑलआउट हुई, जबकि भारत ने 445 रन बनाए थे।

मुकाबले के दौरान यशस्वी जायसवाल ने जेम्स एंडरसन की बॉल पर लगातार तीन छक्के जमाए। भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन मां की बीमारी के कारण दूसरे दिन मैच छोड़कर गए और चौथे दिन वापसी करके विकेट भी लिया। इससे पहले, सरफराज के रनआउट पर कप्तान रोहित शर्मा को गुस्सा भी आया। साथ ही अश्विन के कारण भारत पर 5 रन की पेनल्टी भी लगी। मैच के सभी अहम मोमेंट्स से एक बार फिर गुजरते हैं।

1. ध्रुव जुरेल ने बेन डकेट को रनआउट किया
डेब्यू मैच खेल रहे भारतीय विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने 557 रन का टारगेट चेज कर रही इंग्लैंड की दूसरी पारी में बेन डकेट को रनआउट किया। डकेट ने बॉल को मिडऑन की तरफ खेला और रन लेने के लिए दौड़ पड़े। इसी बीच, मिड विकेट से मोहम्मद सिराज तेजी से दौड़कर आए और बॉल विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को थ्रो कर दी। इधर, जैक क्रॉले ने रन लेने से इनकार कर दिया। जब तक डकेट क्रीज पर वापस लौट पाते, जुरेल ने डाइव लगाते हुए बॉल कलेक्ट की और स्टंप पर मार दी।

2. जायसवाल ने एंडरसन की बॉल पर लगातार तीन छक्के जमाए
भारत की दूसरी पारी के 85वें ओवर में यशस्वी जायसवाल ने जेम्स एंडरसन की बॉल पर लगातार तीन छक्के जमाए। उन्होंने दूसरी, तीसरी और चौथी बॉल को बाउंड्री के पार पहुंचाया। एंडरसन को करियर में सिर्फ दूसरी बार लगातार तीन छक्के पड़े हैं। इतना ही नहीं, यशस्वी ने एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वे एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले भारतीय बने।

3. कुलदीप की गलती से रनआउट हुए गिल
भारत की दूसरी पारी में शुभमन गिल 91 रन बना चुके थे और शतक के करीब थे, लेकिन भारतीय पारी के 64वें ओवर की आखिरी बॉल पर गिल रन आउट हो गए। इस बॉल को कुलदीप ने मिड ऑन की ओर खेला, जो बेन स्टोक्स के पास गई। यहां गिल एक रन लेना चाहते थे, लेकिन कुलदीप ने इनकार करते हुए उन्हें वापस लौटाया। क्रीज पर लौटने से पहले स्टोक्स के थ्रो पर हार्टले ने उन्हें रनआउट कर दिया। गिल के रनआउट होने पर कुलदीप निराशा से क्रीज पर बैठ गए।

4. यशस्वी के दोहरे शतक पर सरफराज का सेलिब्रेशन
मुकाबले के चौथे दिन यशस्वी जायसवाल ने भारत की दूसरी पारी में डबल सेंचुरी जमाई। उन्होंने 231 बॉल पर अपना दोहरा शतक लगाया। डबल सेंचुरी पूरी होते ही जायसवाल ने हवा में छलांग लगाकर सेलिब्रेशन किया। जायसवाल के साथ सरफराज खान ने इस दोहरे शतक का जश्न मनाया। जायसवाल के सेलिब्रेशन से ज्यादा उत्साह सरफराज खान के सेलिब्रेशन में देखने को मिला।

5. ड्रिंक्स पर पवेलियन लौटने लगे इंग्लिश खिलाड़ी, रोहित बोले- पारी का ऐलान नहीं किया
चौथे दिन ड्रिंक्स ब्रेक पर फील्डिंग कर रहे इंग्लिश ओपनर जैक क्रॉले और बेन डकेट पवेलियन लौटने लगे। उन्हें लगा कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पारी घोषित कर दी है। इस पर रोहित शर्मा ने उन्हें वापस लौटाते हुए कहा कि मैंने अभी पारी का ऐलान नहीं किया है। आप लोग वापस जाइए। इंग्लिश खिलाड़ी लौटने लगे तो रोहित बोले- मैंने पारी का ऐलान नहीं किया

यहां से पहले, दूसरे और तीसरे दिन के मोमेंट्स...

6. अश्विन के कारण भारत को लगी पेनल्टी
दूसरे दिन भारत की पारी के 101.3 ओवर में रविचंद्रन अश्विन के कारण भारत पर पेनल्टी लग गई। बल्लेबाजी कर रहे अश्विन पिच के डेंजर जोन में दौड़ते नजर आए। इससे पहले रवींद्र जडेजा ने भी ऐसा ही किया था। इस पर अंपायर ने भारतीय टीम को वॉर्निंग दी थी। क्रिकेट के नियमों के अनुसार अगर किसी टीम का बल्लेबाज एक वॉर्निंग के बाद भी डेंजर जोन में दौड़ता हुआ पाया जाता है तो टीम पर 5 रन की पेनल्टी लगती है। इसी वजह से भारत पर 5 रन की पेनल्टी लग गई।

7. कनफ्यूजन में आउट हुए सरफराज, रोहित को आया गुस्सा, जडेजा ने मानी गलती
रवींद्र जडेजा के साथ कनफ्यूजन के चलते सरफराज खान रनआउट हो गए। 82वें ओवर की पांचवी बॉल पर मिड ऑन की ओर शॉट खेलने के बाद जडेजा रन लेने के लिए आगे आए, वहीं, सरफराज भी दूसरे छोर से दौड़ पड़े। जडेजा ने देखा कि बॉल इंग्लैंड के फील्डर मार्क वुड के हाथों में आ गई। उन्होंने सरफराज को रन लेने के लिए मना किया, लेकिन जैसे ही सरफराज क्रीज की ओर वापस आ रहे थे, वुड ने डायरेक्ट थ्रो कर उन्हें रनआउट कर दिया।

सरफराज को रनआउट होता देख टीम के कप्तान रोहित शर्मा बहुत गुस्सा हुए। उन्होंने गुस्से में अपनी कैप पटक दी।

दिन के स्टंप्स के बाद जडेजा ने सोशल मीडिया पर अपनी गलती मानी और सरफराज की गलती पर खेद जताया। जडेजा ने लिखा - सरफराज के लिए बुरा लगा, मैने ही गलत कॉल किया था। तुमने आज अच्छा खेला।

8. जडेजा के शतक के लिए रनआउट हुए सरफराज
भारत की पहली पारी के 82वें ओवर में जडेजा 99 रन पर खेल रहे थे। उन्होंने ओवर की पांचवी बॉल पर मिड ऑन की ओर शॉट खेला और रन लेने के लिए दौड़ पड़े। जबकि बॉल मार्क वुड के हाथ में थी। ऐसे में सरफराज चाहते तो इनकार कर सकते थे, लेकिन ऐसा करने पर जडेजा 99 रन पर आउट हो जाते। इसलिए सरफराज ने जडेजा के शतक के लिए खुद के विकेट का बलिदान कर दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.