MP में सड़कों पर उतरा जैन समाज:सम्मेद शिखर जी तीर्थ को पर्यटन स्थल बनाने के विरोध में बाजार बंद

Updated on 21-12-2022 05:04 PM

झारखंड के गिरिडीह स्थित सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल बनाए जाने का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद जैन समाज सड़कों पर उतर आया है। देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। आज इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, नर्मदापुरम, खंडवा के अलावा प्रदेश के दूसरे जिलों में भी बंद बुलाया गया है।

भोपाल में व्यापारी दोपहर 2 बजे तक दुकानें बंद रखेंगे। न्यू मार्केट, दस नंबर मार्केट, एमपी नगर, कोलार समेत पुराने शहर के ज्यादातर व्यापारियों ने दुकानें बंद रखने का फैसला लिया है। करोंद अनाज मंडी पूरे दिन बंद रहेगी। दोपहर में सकल जैन समाज मौन रैली भी निकालेगा।

भोपाल में 100 करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित होगा
भोपाल में सुबह से ही मार्केट बंद है। अधिकांश दुकानें बंद हैं। भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महासचिव अनुपम अग्रवाल ने बताया कि दोपहर तक बंद रखे जाने से अकेले भोपाल में ही करीब 100 करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। राजधानी के थोक किराना बाजार से आसपास के 100 किलोमीटर के दायरे में समान पहुंचाया जाता है। सुबह से समान नहीं जा रहा है।

प्रतिष्ठान बंद कर विरोध में रैली निकालेंगे

भोपाल व्यवसायी महासंघ के राकेश अग्रवाल ने कहा कि तीर्थ क्षेत्र तीर्थयात्रा के लिए होते हैं, जहां श्रद्धा भाव होता है। पर्यटन स्थल पर मनोरंजन का भाव रहता है। भोपाल ग्रेन एंड ऑयल सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश कुमार ज्ञानचंदानी, प्रवक्ता संजीव कुमार जैन ने कहा कि सकल जैन समाज के प्रदर्शन को अनाज व्यापारियों का समर्थन है। भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष तेजकुल पाल सिंह पाली ने कहा कि दोपहर 2 बजे तक सभी प्रतिष्ठान बंद रखकर रैली में शामिल होंगे। वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के संभाग अध्यक्ष सूर्यकांत गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष वरुण गुप्ता ने कहा कि जैन समाज के प्रदर्शन का समर्थन करते हैं। रैली में व्यापारी भी शामिल होंगे।

कमलनाथ ने झारखंड के CM को लिखा लेटर

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेटर लिखा है। कमलनाथ ने लिखा- सम्मेद शिखर जी से जैन समाज की अटूट आस्था जुड़ी हुई है। सरकार के इस फैसले से तीर्थ स्थल की स्वतंत्र, धार्मिक पहचान और पवित्रता नष्ट होने की संभावना है। फैसले पर पुनर्विचार करते हुए निर्णय को वापस लें।

इंदौर में वकील सफेद पट्टी बांधकर काम करेंगे

श्री सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल घोषित करने का विरोध बुधवार को इंदौर में भी नजर आएगा। इंदौर के जैन समाजजनों ने अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया। वहीं जैन अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारियों द्वारा इस मामले में कमिश्नर को ज्ञापन सौंपेंगे और कोर्ट में सफेद पट्टी बांधकर काम करेंगे। दूसरी तरफ जैन समाज के लोग रीगल चौराहा स्थित महावीर कीर्ति स्तंभ पर एकत्रित होकर आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इधर छावनी क्षेत्र के व्यापारियों ने दोपहर 3 बजे तक अपना व्यापार बंद करने का निर्णय लिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.