बदकिस्मत निकले जडेजा तो बेकार गई धोनी की चालाकी, एक ही गेंद पर दो-दो बल्लेबाज आउट होने से बचे

Updated on 24-04-2023 08:11 PM
कोलकाता: 41 साल की उम्र और संन्यास की खबरों के बीच महेंद्रसिंह धोनी आईपीएल के 16वें सीजन में हर किसी का दिल जीत रहे हैं। बैटिंग में पुरानी झलक दिख रही है। विकेटकीपिंग में खैर वही चपलता बरकरार है। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद माही किसी भी एक्टिव क्रिकेटर से ज्यादा फिट हैं। बिजली की फुर्ती से स्टंपिंग करना, आज भी उनका पसंदीदा शगल है। हालांकि इन सब के बीच रविवार रात कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसकी अपेक्षा रविंद्र जडेजा और धोनी से कभी नहीं होती।
एक बॉल पर दो जीवनदान
    ईडन गार्डंस में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए 236 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में मेजबानों की शुरुआत खराब रही। पारी के नौवें ओवर में जब रविंद्र जडेजा पहली बार गेंदबाजी करने आए तो पिच पर खलबली मच गई। आखिरी बॉल पर रन चुराने के चक्कर में जेसन रॉय और रिंकू सिंह के बीच गफलत हो गई। दोनों रन आउट हो सकते थे, लेकिन पहले जडेजा और फिर धोनी से चूक हो बैठी।
    पहले जडेजा से गलती
    दरअसल, पारी का नौवा ओवर चल रहा था। गेंदबाजी की कमान स्पिनर रविंद्र जडेजा के हाथो में थी। जडेजा ने एक फुलर गेंद फेंकी, जिसे जेसन रॉय ने सीधे गेंदबाज के पास दे मारा। गेंद टप्पा खाकर जडेजा के हाथ में आ गई। इसी दौरान नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े रिंकू सिंह अपनी क्रीज छोड़ चुके थे। जडेजा ने यह पहले ही भाप लिया था इसलिए गेंद पकड़ते ही बिना विकेट की तरफ देखे बॉल पीछे मारी, जो स्टंप्स से टकराई भी, लेकिन गिल्लियां नहीं गिरी। ये नजदीकी मामला था, रिंकू आउट भी हो सकते थे।
    धोनी से भी गलती
    गेंद जैसे ही पीछे निकली, जेसन रॉय ने ओवर थ्रो पर तेजी से सिंगल चुराना चाहा। मगर रिंकू ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। रॉय काफी आगे हो चुके थे, ऐसे में जडेजा भी वापस गेंद की तरफ लपके और स्ट्राइक एंड पर थ्रो किया, जहां धोनी मुस्तैद थे, लेकिन वह गेंद को क्लीन कलेक्ट करने में नाकाम रहे और नतीजा यह हुआ कि जेसन रॉय रन आउट होने से बाल-बाल बच गए। बाद में रिंकू और जेसन रॉय दोनों ने अर्धशतक लगाए, लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो पाए। 235 रन के जवाब में कोलकाता 49 रन पीछे रह गई। इस जीत के साथ चेन्नई सुपरकिंग्स पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     14 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
     14 September 2026
    जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
    Advt.