जबलपुर:बगैर हेलमेट वालो को न पेट्रोल मिलेगा ना ही शराब,पुलिस की समझाइश के साथ सख्ती

Updated on 20-10-2022 05:10 PM

जबलपुर.
 हेलमेट नहीं पहनने वालों को कल से जबलपुर में शराब नहीं मिल रही थी. अब पेट्रोल भी नहीं मिलेगा. सड़क हादसों में कमी लाने के लिए जबलपुर पुलिस ने यह फैसला लिया है. इस फैसले में जबलपुर के सभी पेट्रोल पंप संचालकों ने सहमति जताई है और अपनी तरफ से लोगों को हेलमेट पहनाने का भरोसा भी दिलाया है.

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सड़क हादसों में हो रही मौतों को लेकर चिंता जाहिर की थी. इसके बाद प्रदेश सरकार ,पुलिस विभाग और यातायात पुलिस भी लोगों को हेलमेट पहनाने में सक्रिय हो गई. इसके साथ ही आबकारी विभाग जबलपुर ने हाल ही में शराब दुकान संचालकों को भी आदेश दिया था कि हेलमेट नहीं पहनने वाले दो पहिया वाहन चालकों शराब ना दी जाए. इस आदेश के बाद अब पुलिस ने जबलपुर के पेट्रोल पंप संचालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल ना देने का आदेश दिया है.

पेट्रोल पंप संचालकों ने हेलमेट पहनाने का भरोसा दिलाया
हेलमेट पहनने के लिए पुलिस और पेट्रोल पंप संचालकों के बीच तकरीबन 1 घंटे तक बैठक चली. इस बैठक में पंप संचालकों ने भी लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करने में सहयोग देने का आश्वासन दिया है. इसके पहले पुलिस विभाग ने लोगों को जागरूक करने के लिए विभाग की तरफ से फ्री में हेलमेट भी बांटे हैं.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.