जबलपुर के जिम मालिक की करतूत:घर पर काम करने वाले दंपति पर लगाया 35 लाख की चोरी का आरोप

Updated on 28-11-2022 05:28 PM

जबलपुर के आदर्श नगर में रहने वाले जिम संचालक अमित भसीन ने अपने घर पर काम करने वाली एक महिला और उसके पति पर 35 लाख रुपए चोरी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें अपने घर पर बंधक बना लिया। जिम संचालक ने पति-पत्नी को धमकी देते हुए कहा कि अगर रुपए नहीं दिए गए तो उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत की जाएगी। डरा सहमे परिवार ने सतना के सुरदहा गांव की पैतृक जमीन को बेचकर जिम संचालक को 15 लाख 50 हजार रुपए दिए, इसके बाद भी जिम संचालक पीड़ित परिवार की चार एकड़ जमीन को जिम संचालक ने अपने नाम करवा लिया। किसी तरह जिम संचालक के चुंगल से छूटकर आए पीड़ित परिवार ने गोरखपुर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

सतना जिले के सुरदहा गांव के निवासी कृष्णा द्विवेदी अपनी पत्नी लक्ष्मी और बच्चे के साथ रोजगार करने कुछ माह पहले जबलपुर आए। जबलपुर आकर कृष्णा आदर्श नगर में डिस्क का काम करने लगा जबकि उसकी पत्नी को जिम संचालक अमित भसीन के यहां नौकरी मिल गई। कृष्णा और उसकी पत्नी जिम संचालक अमित भसीन के बंगले के पीछे सर्वेंट क्वार्टर में रहने लगे। कृष्णा ने बताया कि अक्सर देर रात तक अमित भसीन के घर पर पार्टी चला करती है, हम लोग बीमार भी रहें इसके बाद भी काम करना पड़ता था। हाल ही में अमित भसीन ने मुझ पर और मेरी पत्नी पर चोरी का आरोप लगाया और हमारे घर की तलाशी भी ली उनका कहना था कि मैंने और मेरी पत्नी ने उनके घर पर रखें 35 लाख रुपए चुराए है जबकि उनके घर के हर कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है।

कृष्ण कुमार ने बताया कि जिम संचालक अमित भसीन और उनकी पत्नी ने धमकी दी कि कहीं से भी किसी कीमत में हमारे 35 लाख रुपए लाकर दो, मैं और मेरी पत्नी बच्चों की कसम खाकर कह रहें थे कि हमने रुपए नही लिए पर वह लोग नही माने। मेरी पत्नी को अपने घर पर बैठा लिया तब मैं अपने गांव गया और जमीन बेचकर उन्हें एक मर्तबा 9 लाख 50 हजार और फिर 6 लाख रुपए दिया इसके बाद भी मेरी चार एकड़ जमीन पर जबरन एग्रीमेंट करवा लिया। हम लोगो को धमकी भी दी गई कि अगर ज्यादा बोलोगे तो जान से खत्म कर दिए जाओगे।

कृष्ण कुमार की पत्नी लक्ष्मी द्विवेदी ने बताया कि उसे घर बाहर निकलने नही दिया जाता था। हमेशा जिम संचालक अमित भसीन के परिवार के द्वारा डराया जाता था कि पुलिस में हमारी बहुत पहचान है, तुम पर किसी भी तरह का आरोप लगाकर बदनाम करवा देंगे। लक्ष्मी द्विवेदी बताया कि अगर उन्हें अपने गांव भी जाना होता था तो बड़ी मुश्किल से जाने दिया जाता था, इसके बावजूद भी रोजाना फोन करके पल-पल की जानकारी हमसे हमारी ली जाती थी। ऐसा लगता था जैसे इनके घर में हम काम करने वाले नहीं बल्कि बंधक बन कर रह गए हैं।

कृष्ण कुमार द्विवेदी और लक्ष्मी द्विवेदी की शिकायत पर गोरखपुर थाना पुलिस ने जब इस पूरे घटनाक्रम की जांच की तो पता चला कि पति- पत्नी पर 35 लाख रुपए की चोरी का आरोप लगाया गया। गोरखपुर थाना प्रभारी एस.पी.एस बघेल ने बताया कि चूंकि रकम बहुत ज्यादा है और घर के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, ऐसे में इनका इतनी बढ़ी रकम को कैसे ये ले गए इस पर भी संदेह हों रहा है। गोरखपुर थाना प्रभारी ने बताया कि जब सीसीटीवी के डी.वी.आर को लेकर जिम संचालक अमित भसीन से पूछा तो उन्होंने खराब होना बता दिया।

गोरखपुर थाना प्रभारी एस.पी.एस बघेल के मुताबिक जिम संचालक अमित भसीन ने कृष्णा और लक्ष्मी द्विवेदी के खिलाफ चोरी की जहां शिकायत दर्ज करवाई है तो वही जिम संचालक अमित भसीन के खिलाफ भी कृष्ण कुमार और उनकी पत्नी ने जमीन हड़पने और अभद्रता करने की शिकायत थाने में दी है। अमित भसीन को इस पूरे मामले में पूछताछ के लिए थाने बुलाया जा रहा है पर वह नहीं आ रहे हैं। बहरहाल दोनों ही पक्ष की शिकायत लेकर इस पूरे घटनाक्रम किया वह जांच की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.