फिर बढ़ा अपना भंडार, पहुंचा 10 महीने के शीर्ष पर, पाकिस्तान की निकल गई शेखी

Updated on 06-05-2023 07:50 PM
नई दिल्ली: अप्रैल का अंतिम सप्ताह कुछ मायनों में अच्छा रहा। इस दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) खूब बढ़ा। बीते 28 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व (India's foreign exchange reserves) में 4.532 अरब डॉलर की जोरदार बढ़ोतरी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले ही, मतलब कि 21 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें 2.16 अरब डॉलर की कमी हुई थी। अब अपना विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ कर 588.780 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इसी सप्ताह पाकिस्तान (Pakistan) के विदेशी मुद्रा भंडार में कमी हुई है। बीते 28 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान वहां के विदेशी मुद्रा भंडार में 56 लाख डॉलर की कमी हुई है। अब वहां 4.457 अरब डॉलर का ही भंडार रह गया है।

भारत के डॉलर भंडार में जोरदार बढ़ोतरी


रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 28 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा भंडार में 4.532 अरब डॉलर की जोरदार बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ अब अपना विदेशी मुद्रा भंडार 588.780 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे पहले 21 अप्रैल 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा भंडार में 2.16 अरब डॉलर की कमी हुई थी। उससे एक सप्ताह पहले 1.567 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। अक्टूबर 2021 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

फॉरेन करेंसी एसेट्स में भी हुई बढ़ोतरी


रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों पर गौर करें तो 28 अप्रैल 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना अपना फॉरेन करेंसी असेट (Foreign Currency Asset) भी बढ़ा है। आलोच्य सप्ताह के दौरान यह 4.99 अरब डॉलर बढ़ कर 519.48 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे एक सप्ताह पहले इसमें 2.146 अरब डॉलर की कमी हुई थी। तब यह घट कर 514.489 अरब डॉलर रह गया था। उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व घट गया


बीते 28 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान देश के सोने के भंडार (Gold reserves) का मूल्य घट गया है। आलोच्य सप्ताह के दौरान यह 49.4 करोड़ डॉलर घट कर 45.65 अरब डॉलर रह गया है। इससे एक सप्ताह पहले भी इसमें 2.4 करोड़ डॉलर की कमी हुई थी। जब अपना स्वर्ण भंडार 46.151 अरब डॉलर तक गिर गया था।

एसडीआर बढ़ गया


रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह के दौरान भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में बढ़ोतरी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान यह 3.5 करोड़ डॉलर घट कर 18.466 अरब डॉलर रह गया है। इससे पहले के सप्ताह के दौरान भी इसमें 1.9 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि, समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में रखा देश का रिजर्व भंडार 4 करोड़ डॉलर घटकर 5.172 अरब डॉलर रह गया।

पाकिस्तान में घटा डॉलर भंडार


पाकिस्तान के आर्थिक हालात की बात करें तो इस समय वहां कंगाली जैसी स्थिति दिखती है। वहां बीते 28 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 56 लाख डॉलर की कमी हुई। इसी के साथ वहां अब 4.457 अरब डॉलर का ही विदेशी मुद्रा भंडार रह गया है। इससे पहले, मतलब कि 20 अप्रैल 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान वहां विदेशी मुद्रा भंडार में 30.3 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.