कैच नहीं ये बवाल है... टोनी डी जोरजी ने तो गजब कर दिया, बाबर आजम का मुंह लटका

Updated on 21-10-2025 02:32 PM
रावलपिंडी: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का टेस्ट मैचों में खराब प्रदर्शन जारी रहा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में वह सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए। पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम पर टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने मैच के पहले दिन अच्छी बैटिंग की लेकिन बाबर के बल्ले से एक बार फिर रन नहीं निकला।

टोनी डी जोरजी ने लपका अद्भुत कैच

बाबर आजम की पारी का अंत टोनी डी जोरजी के बेहतरीन कैच की वजह से हुआ। केशव महाराज की गेंद पर बाबर ने डिफेंस किया। सिली पॉइंट पर डी जोरजी फील्डिंग कर रहे थे। गेंद थोड़ी देर के लिए हवा में रही। जोरजी ने अपनी दाहिनी तरफ डाइव मारकर गेंद को जमीन के करीब एक हाथ से लपक लिया। बाबर आजम ने अपनी पारी में 22 गेंदों का सामना किया और 3 चौकों की मदद से 16 रन बनाए

2022 के बाद टेस्ट में शतक नहीं

2022 के अंत तक बाबर आजम का टेस्ट में रिकॉर्ड शानदार था। उनका बैटिंग औसत 49.25 का था। उन्होंने 45 टेस्ट मैचों में 3,645 रन बनाए थे। हालांकि, उसके बाद के 16 मैचों में 28.2 की औसत से केवल 846 रन ही बना पाए हैं। इससे उनका करियर औसत घटकर 42.31 रह गया है। भारत ने दिसंबर 2022 में टेस्ट में आखिरी शतक लगाया था। पिछले साल उन्हें प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.