इटली ने BRI से किया किनारा, चीन ने सीपीईसी पर लगाया दांव, जिनपिंग ने 'गुलाम' पाकिस्‍तान को पुचकारा

Updated on 01-08-2023 01:11 PM
इस्‍लामाबाद: चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने दावा किया है कि उनका देश पाकिस्‍तान को अपना पूरा समर्थन देता रहेगा, फिर चाहे दुनिया का परिदृश्‍य भले ही बदल जाए। उन्‍होंने कहा कि चीन हमेशा पूरी दृढ़ता के साथ पाकिस्‍तान के साथ खड़ा रहेगा। शी जिनपिंग ने बीआरआई के तहत बन रहे चाइना पाकिस्‍तान आर्थिक कॉरिडोर के 10 साल पूरे होने पर बधाई संदेश दिया है। सीपीईसी के इस कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने के लिए चीन के उप प्रधानमंत्री हे लीफेंग भी पहुंचे हैं। इस दौरान एक बार फिर से सीपीईसी परियोजना को गति देने पर सहमति बनी है जो इमरान खान के कार्यकाल में ठंडे बस्‍ते में चली गई थी। चीन के राष्‍ट्रपति ने पाकिस्‍तान को यह लॉलीपॉप ऐसे समय पर दिया है जब इटली बीआरआई प्रॉजेक्‍ट से खुद को अलग करके जिनपिंग को करारा झटका दिया है।

चीन के राष्‍ट्रपति ने पाकिस्‍तान के साथ द्विपक्षीय रिश्‍ते पर कहा कि दोनों ही देश अपनी प्‍लानिंग में सुधार लाएंगे और सहयोग को और ज्‍यादा मज‍बूत करेंगे। शी ने कहा कि सीपीईसी उनके बेल्‍ट एंड रोड परियोजना का बेहद अहम प्रॉजेक्‍ट है। उन्‍होंने कहा कि चीन पाकिस्‍तान के साथ मिलकर सीपीईसी को और ज्‍यादा मजबूत बनाएगा जिससे यह बीआरआई का ऐसा प्रॉजेक्‍ट बन जाएगा जो दुनिया के लिए उदाहरण होगा। जिनपिंग ने कहा कि साल 2013 में लॉन्‍च किए जाने के बाद चीन और पाकिस्‍तान व्‍यापक विचार विमर्श के बाद आगे बढ़ रहे हैं। इसमें काफी शुरुआती सफलता भी मिली है।

पाकिस्‍तान के जरिए भारत को घेर रहा चीन


जिनपिंग ने दावा किया कि सीपीईसी की वजह से पाकिस्‍तान का आर्थिक और सामाजिक विकास हुआ है। यही नहीं क्षेत्रीय कनेक्‍टविटी और एकजुटता बढ़ी है। उन्‍होंने कहा कि चीन और पाकिस्‍तान एकजुट होकर काम करेंगे और सुरक्षा तथा विकास के मुद्दे पर एक-दूसरे का सहयोग करेंगे। इसके जरिए दोनों देशों के रणनीतिक रिश्‍ते को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। दोनों देश शांति और समृद्धि की दिशा में योगदान देंगे। चीनी राष्‍ट्रपति का सुरक्षा सहयोग का इशारा एक तरह से भारत को लेकर था जो दोनों ही देशों के निशाने पर है।

चीन के राष्‍ट्रपति ने सीपीईसी को आगे बढ़ाने का ऐलान किया है लेकिन भारत इसका कड़ा विरोध कर रहा है। भारत का कहना है कि यह परियोजना पीओके से होकर जाती है जो हमारा इलाका है। वहीं चीन अब पाकिस्‍तान के कब्‍जे वाले कश्‍मीर में अपने सैनिकों को तैनात करके बंकर और अन्‍य रणनीतिक ठिकानों की मदद कर रहा है। चीनी एयरफोर्स के अधिकारी पीओके में स्थित स्‍कर्दू एयरबेस पर देखे गए हैं। चीन अब तक सीपीईसी परियोजना में 30 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है। अब चीन की एसईजेड बनाने की तैयारी है। इसके बाद चीन का ग्‍वादर में नेवल बेस बनाने का प्‍लान है। चीन अगर ग्‍वादर में नेवल बनाने में कामयाब होता है तो यह भारत के लिए बड़ा खतरा होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.