मेरे लिए चौंकाने वाला था... पीएम मोदी की वो कॉल जिसे सुधा मूर्ति कभी भूल नहीं पाएंगी

Updated on 09-03-2024 01:58 PM
नई दिल्‍ली: इंफोसिस फाउंडेशन की पूर्व चेयरपर्सन सुधा मूर्ति को राज्यसभा सदस्य मनोनीत किया गया है। यह घोषणा अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर हुई। इसके लिए सुधा मूर्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। सुधा मूर्ति को साल 2006 में पद्म श्री और इस साल जनवरी में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। मूर्ति दंपती की बेटी अक्षता की शादी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ हुई है। हमारे सहयोगी बिजनेस न्‍यूज नेटवर्क इकनॉमिक टाइम्‍स से खास बातचीत में सुधा मूर्ति ने बताया है कि कैसे उन्‍हें यह खबर दी गई। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्‍हें कॉल की थी। यह खबर पाकर वह हैरत से भर गई थीं।

थाईलैंड से ईटी से बात करते हुए सुधा मूर्ति ने कहा, 'मैंने कभी इसकी उम्मीद नहीं की थी। यह मेरे लिए बहुत बड़ा आश्चर्य था। प्रधानमंत्री ने कल रात मुझे फोन किया और खबर दी। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं इसके लिए पीएम की आभारी हूं। यह मेरे देश और लोगों की सेवा करने का अवसर है। मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगी।'मूर्ति कन्नड़ संघ के निमंत्रण पर एशियाई प्रौद्योगिकी संस्थान में व्याख्यान देने के लिए थाईलैंड में हैं।

73 साल की सुधा मूर्ति ने बाद में एक बयान में कहा कि वह देश और उसके लोगों की सेवा करने का अवसर मिलने के लिए आभारी हैं। दोनों ने उन्‍हें जीवन के बारे में बहुत कुछ सिखाया है। उनके परिवार और उन्‍हें उससे कहीं अधिक दिया है जितना वे सोच सकते थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली: मुंबई के जुहू में देश की सबसे बड़ी लग्जरी होम डील में से एक ने सबका ध्यान खींचा है। एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश…
 22 September 2026
नई दिल्ली: देश के ऑटो मार्केट में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक ऑटो मार्केट में लौट रहे हैं। चालू वित्त वर्ष…
 22 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना…
 22 September 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक ने सीईओ पद के लिए आरबीआई को दो नाम भेजे हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO अनूप बागची और HDFC बैंक के…
 22 September 2026
नई दिल्ली: हम जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो सबसे पहला काम उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए उसपर टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवाते हैं। दुकान…
 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
Advt.